महाकाल मंदिर का निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारी क्यों हो गए हैरान
महाकाल मंदिर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने पहुंचे थे आपर कलेक्टर

प्रयास न्यूज, उज्जैन | प्रशासक एवं अपर कलेक्टर प्रथम कौशिक द्वारा महाकाल मंदिर की दर्शन व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान गणेश मंडप से श्रद्धालुओं की कतार व्यवस्था को अधिक सुलभ, सुव्यवस्थित एवं सुचारु बनाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। साथ ही शीघ्र दर्शन कतार व्यवस्था को और अधिक सरल एवं व्यवस्थित बनाने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु विश्राम धाम का उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए गए, ताकि श्रद्धालुओं को कम समय में सहज एवं सुगम दर्शन लाभ प्राप्त हो सके।
निरीक्षण के दौरान प्रशासक कौशिक ने मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं से चर्चा कर व्यवस्थाओं के संबंध में फीडबैक भी प्राप्त किया तथा आवश्यक सुधार के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
भ्रमण के क्रम में नंदी हॉल, गणेश मंडपम, अभिषेक स्थल, पालकी हॉल, एंबुलेंस एग्जिट गेट, मंदिर परिसर एवं बड़ा गणेश क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कतार व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने एवं श्रद्धालुओं के दर्शन को अधिक सुलभ बनाने पर विशेष ध्यान रखा गया। बहरहाल, अप्र कलेक्टर कौशिक ने मंदिर व्यवस्थाओं का निरीक्षण तो किया लेकिन कोई बड़ी अव्यवस्था सामने नहीं आई जिससे वे हैरान भी हुए और आश्चर्य भी किया।पिछले दिनों की तुलना में मंदिर की व्यवस्थाएं चाक चौबंद है वही भक्तों के लिए भी अनुकूल व्यवस्थाएं बनाई जा रही है।

