25 नवंबर को श्री राम-जानकी विवाह की रहेगी धूम
शाजापुर में मनेगा महाउत्सव , शहरवासी होंगे शामिल

प्रयास न्यूज, शाजापुर – शहर की पहचान बन चुका श्री राम-जानकी विवाह महोत्सव इस बार भी धूम धाम से मनाया जाएगा। इस हेतु एक बैठक शहर के अति प्राचीन श्री शनि विजय हनुमान मंदिर में की गई जिसमे आयोजन की रूपरेखा बनाई गई।
आयोजन समिति के प्रवक्ता अजय शर्मा ने बताया कि अगहन शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि 25 नवंबर मंगलवार को नगर में भगवान श्रीराम और माता जानकी के विवाह का उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि आयोजन का ये चौथा वर्ष है और इसे भव्य बनाने के लिए सोमवारिया बाजार स्थित अति प्राचीन श्री विजय हनुमान (काका साहब का मंदिर) में बैठक आयोजित की गई जिसमें आयोजन समिति के सचिव गौरव शर्मा ने आयोजन की रूपरेखा बताई। इस दौरान आयोजन समिति के मनीष सोनी ने बताया कि ये शहर के भव्यतम आयोजनों में से एक है ओरछा के बाद शाजापुर में आयोजित इस ऐतिहासिक कार्यक्रम ने अपनी अलग पहचान बनाई है बैठक में उन्होंने बताया कि इस बार भी बार भगवान श्री राम की भव्य बारात काका साहब के मंदिर सोमवारिया बाजार से निकलेगी और शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई पुनः मंदिर पर ही आएगी। जहां भगवान का विवाह होगा। बैठक में संयोजक महेश प्रजापती ने बताया कि इस बार भी आयोजन को भव्यता देने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है उन्होंने कहा कि 24 नवंबर को भगवान को हल्दी, मेंहदी लगाई जाएगी वहीं 25 नवंबर को भव्य श्री राम बारात निकाली जाएगी। बैठक में समिति के कोषाध्यक्ष सचिन सोनी ने पिछले वर्ष के आयोजन का आय व्यय प्रस्तुत किया। बैठक में आयोजन को लेकर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में मुख्य रूप से आयोजन समिति के संवरक्षक लक्ष्मण प्रसाद दुबे,श्याम सुंदर शर्मा,गोविन्द सोनी,अशोक गर्ग,दिनेश शर्मा, अशोक शर्मा, नरेंद्र कसेरा,ओम प्रकाश आर्य,नीरज दुबे, रोहित विश्वकर्मा,ऋतिक देवतवाल,आशीष शर्मा, अजय पाटीदार, शैलेन्द्र राठौर, बंटी भावसार, चट्टान सिंह, अक्षय शर्मा,विनोद राजपुर, अनमोल वैष्णव, अक्षय शर्मा, देवांश दुबे अल्का दुबे, अंकिता गुप्ता सहित महिला मंडल समिति की पदाधिकारी मौजूद रही। शाजापुर से सागर गौड की रिपोर्ट
