श्रीगौड़ ब्राह्मण समाज की सबसे बड़ी राखी श्री चिंताहरण गणेश को बांधी

उपाध्याय परिवार के सदस्यों ने बनाई राखी

– समाज की सुख समृद्धि और मजबूती की प्रार्थना की

प्रयास न्यूज, इंदौर । श्री श्रीगौड़ ब्राह्मण युवा परिषद द्वारा श्रीगौड़ ब्राह्मण समाज की सबसे बड़ी राखी पहली बार जूनी इंदौर स्थित प्राचीन श्री चिंताहरण खड़े गणेश को बांधी गई ।

श्रीगौड़ ब्राह्मण युवा परिषद के संस्थापक और प्रदेश अध्यक्ष आदित्य उपाध्याय और सागर जोशी ने बताया कि पहली बार समाज के आराध्य प्राचीन श्री चिंताहरण खड़े गणेश को राखी बांध , समाज की सुख समृद्धि , विकास और मजबूती की प्रार्थना की गई । 

इस अवसर पर राजेंद्र व्यास, संजय व्यास, कमल मंडलोई, महेश त्रिवेदी, वसुंधरा पंडित, सीमा दुबे, सुनील व्यास , प्रदीप दुबे, अशोक दुबे, अशोक मंडलोई, सुनील पुराणिक , प्रकाश व्यास, संतोष उपाध्याय,कैलाश व्यास , सुधीर चतुर्वेदी ,अरुण मंडलोई ,पारितोष जमींदार,लक्ष्मीकांत पंडित, राजेश व्यास,अरुण जोशी,अजय दुबे, डॉ. नितिन त्रिवेदी, रितेश मंडलोई, प्रतीक पुराणिक ,तुषार पुराणिक , वैभव दुबे सहित अनेक समाजजन और भक्त मौजूद रहे । यह राखी उपाध्याय परिवार ( बलेडी), साईनाथ कालोनी द्वारा तैयार की गई ।

संचालन मनीष जोशी ने किया ।आभार ऋषभ दुबे ने माना ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.