एक तहसीलदार और दो पटवारी लोकायुक्त के ट्रैप में फंसे

नामांतरण के मांगे थे दो लाख रुपए

लोकायुक्त पुलिस इंदौर की रिश्वत मांग के विरूद्ध कार्यवाही –

महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरूद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने के निर्देश पर उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त के नेतृत्व में लोकायुक्त इंदौर संभाग के द्वारा ट्रैप कार्यवाही

अपराध पंजीयन दिनांक 28.09.2026

नाम आवेदक

पुनीत नाड़ीवाल कसरावद बड़ी जिला खरगोन

नाम आरोपीगण :-

1.  खुम सिंह धारवे पटवारी हलका नंबर 5 ग्राम दसनावल, तहसील कसरावद जिला खरगोन

2. कुलदीप यादव पटवारी हलका नंबर 26 ग्राम पनाली, तहसील सैगाँव जिला खरगोन

3. अन्तरसिंह कनेश तहसीलदार सेगाँव तहसील जिला खरगोन

रिश्वत जिसकी मांग की गई

₹2,00,000/-

घटनास्थल-

श्री पाटीदार मेडिकल के सामने, शारदा हॉस्पिटल जिला खरगोन

जब्त रिश्वत राशि-

20000/-₹

विवरण :

शिकायतकर्ता द्वारा दिनांक 25/09/2026 को लोकायुक्त कार्यालय इंदौर में शिकायत आवेदन पत्र प्रस्तुत कर शिकायत की थी कि ग्राम सतावड तहसील सैगाव जिला खरगोन में आवेदन की धर्मपत्नी ममता नाड़ीवाल के नाम से कृषि भूमि है जिसका नामांतरण होना था।, आवेदक द्वारा उक्त भूमि के नामांतरण हेतु तहसील सेगाँव के तहसीलदार अंतर सिंह कनेष से चर्चा की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि संबंधित पटवारी से बात करें आपका काम हो जाएगा। उक्त तारतम्य में आवेदक द्वारा हल्का पटवारी खोमसिंह धार्वे से बात की गई तो खोमसिंह धारवे द्वारा हलका पटवारी क्रमांक 26,  कुलदीप यादव के माध्यम से दो लाख रुपए रिश्वत की मांग की गई, उपरोक्त संबंध में आवेदक द्वारा लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक इंदौर को की गई।शिकायत प्राप्त होने पर लोकायुक्त संभाग इंदौर के पुलिस अधीक्षक श्री राजेश सहाय के द्वारा शिकायत का सत्यापन करवाया गया। शिकायत सही पाये जाने पर आज दिनांक 28.9.2026 को आरोपीगण

1. खुम सिंह धारवे पटवारी हलका नंबर 5 ग्राम दसनावल, तहसील कसरावद जिला खरगोन
-. श्री कुलदीप यादव पटवारी हलका नंबर 26 ग्राम पनाली, तहसील सैगाँव जिला खरगोन
– अन्तरसिंह कनेश तहसीलदार सेगाँव तहसील जिला खरगोन के विरूद्ध धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 एवं 61 (2) बीएनएस 2023 के अन्तर्गत अपराध पंजीबद्ध कर ट्रैप का आयोजन किया गया, जिसमें आरोपी खूम सिंह धार्वे को रिश्वत राशि- 20000/-₹ प्राप्त करते रंगे हाथों ट्रैप किया गया है।

ट्रैप दल सदस्य-

निरीक्षक आशुतोष मिठास, प्रधान आरक्षक विजय, आरक्षक शैलेन्द्र सिंह, आशीष नायडू, चंद्रमोहन बिष्ट, मनीष माथुर, श्रीकृष्ण अहिरवार।

विशेष नोट लोकायुक्त संगठन द्वारा लगातार भ्रष्टाचार के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। आमजन से अपील है की इंदौर रांगाग में किसी भी अधिकारी/कर्मचारी रिश्वत की मांग करने पर लोकायुक्त पुलिस इंदौर एवं दूरभाष पर भी सम्पर्क कर सकते है।

कार्यालय – पुलिस अधीक्षक, विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त कार्यालय इंदौर संभाग इंदौर

पता मोती बंगला, एम.जी. रोड इंदौर -452007

दूरभाष

0731-2533160

0731-2430100

(खबर सोर्स – सोशल मीडिया)

Leave A Reply

Your email address will not be published.