इंदौर की टॉप 5 होटलें कर रही थी सेहत के साथ खिलवाड़, कार्यवाही
खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई

इंदौर के पांच प्रमुख होटलों में औचक निरीक्षण, खाद्य पदार्थों के नमूने लिए और विभिन्न कमियां मिलने पर सुधार के निर्देश
प्रयास न्यूज, इंदौर।आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश, भोपाल के निर्देशन में तथा कलेक्टर शिवम वर्मा के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन, इंदौर द्वारा शहर के प्रमुख होटलों में खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता मानकों के अनुपालन की जांच हेतु विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया।
अभियान के अंतर्गत शहर के चार पाँच सितारा होटलों सहित कुल पाँच प्रमुख होटलों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, खाद्य भंडारण, लेबलिंग, स्वच्छता, खाद्य हैंडलर्स की मेडिकल फिटनेस, FIFO/FEFO व्यवस्था, जल परीक्षण तथा अन्य खाद्य सुरक्षा मानकों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने जांच हेतु लिए गए तथा कई स्थानों पर कमियां पाए जाने पर होटल प्रबंधन को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए।
श्री बालाजी लैंडमार्क होटल प्राइवेट लिमिटेड (Marriott Hotel) –
होटल के निरीक्षण के दौरान पनीर, मूंगफली (Peanut) एवं शक्कर बूरा के कुल 3 नमूने जांच हेतु लिए गए।
निरीक्षण के दौरान कमियां पाई गईं। किचन एवं आसपास के क्षेत्र में जलभराव एवं फिसलन की स्थिति पाई गई तथा फर्श पर उचित एंटी-स्लिप रबर मैट उपलब्ध नहीं पाए गए। कुछ चॉपिंग बोर्ड पुराने एवं अस्वच्छ पाए गए। किचन में रखे कुछ डस्टबिन के पैडल/ऑटोमैटिक ऑपरेशन में कमी पाई गई। स्टोरेज क्षेत्र में कुछ ट्रे में rusting पाई गई।
इसके अतिरिक्त, पेयजल की जांच रिपोर्ट में pesticide testing से संबंधित कमी पाई गई। किचन की drainage व्यवस्था उचित नहीं पाई गई, जिससे पानी जमा होने की स्थिति बन रही थी। सीलिंग से कुछ स्थानों पर water leakage भी पाया गया। होटल की उपलब्ध audit report को FoSCoS portal पर upload नहीं किया गया था। कुछ packaged food materials पर detachable stickers का उपयोग भी पाया गया।
द पार्क होटल –
द पार्क होटल के निरीक्षण के दौरान विभिन्न खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता संबंधी कमियां पाई गईं।
दो में से एक restaurant में FSSAI licence उचित स्थान पर प्रदर्शित नहीं पाया गया। किचन प्लेटफॉर्म के एक स्थान पर rusting तथा कुछ cooking pots की अपर्याप्त cleaning पाई गई। कुछ दरवाजों में automatic door closers उपलब्ध नहीं थे, जिससे pests के प्रवेश की संभावना पाई गई।
Milk products के storage area के बाहर temperature display/mention नहीं पाया गया। कुछ food items पर detachable labels पाए गए। Incoming food materials के bills उचित तरीके से maintained नहीं पाए गए। Food handlers के medical fitness proforma में eye test एवं physical examination का उचित उल्लेख नहीं पाया गया।
Bestech Hospitality Pvt. Ltd. — Radisson Blu, Vijay Nagar
होटल के निरीक्षण के दौरान कुछ imported food products के labels पर required importer details उपलब्ध नहीं पाई गईं। इनमें importer का नाम, पता, FSSAI licence/registration details आदि से संबंधित आवश्यक विवरण का अभाव पाया गया।
इसके अलावा Kulcha Bread एवं Shahi Jeera के पैकेट पर labelling संबंधी कमियां पाई गईं। Store area में खाद्य पदार्थों का रख-रखाव FIFO/FEFO के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु उचित रूप से व्यवस्थित नहीं पाया गया। Food handlers के निर्धारित proforma में medical fitness records भी उपलब्ध नहीं पाए गए।
*Bestech Hospitality Pvt. Ltd. — Radisson Red, Scheme No. 54*
Radisson Red, Scheme No. 54 के निरीक्षण के दौरान कुछ packaged food products में labelling संबंधी कमियां पाई गईं। Store area में खाद्य पदार्थों का भंडारण FIFO/FEFO के प्रभावी क्रियान्वयन के अनुरूप उचित रूप से व्यवस्थित नहीं पाया गया।
इसके अतिरिक्त food handlers के medical fitness certificates/records निर्धारित proforma में उपलब्ध नहीं पाए गए।
निरीक्षण के दौरान परिसर से दही, काजू टुकड़ी एवं मूंगफली के नमूने जांच हेतु लिए गए।
Hotel Grand Sheraton –
Hotel Grand Sheraton के औचक निरीक्षण के दौरान पनीर, Sunflower Seeds (सूरजमुखी के बीज) एवं किशमिश के नमूने जांच हेतु लिए गए। मौके पर कुछ Sunflower Seeds खराब स्थिति में पाए गए, जिन्हें जनस्वास्थ्य की दृष्टि से मौके पर ही नष्ट कराया गया।
निरीक्षण के दौरान पानी की pesticide testing report उपलब्ध नहीं पाई गई। होटल प्रबंधन को खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप non-porous chopping boards का उपयोग करने तथा kitchen floor पर उचित anti-slip rubber mats लगाने के निर्देश दिए गए।
स्थानीय विक्रेताओं से प्राप्त कुछ raw materials पर detachable stickers का उपयोग पाया गया, जिस पर होटल प्रबंधन को आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए गए।
नोटिस जारी करने की प्रक्रिया –
निरीक्षण के दौरान जिन प्रतिष्ठानों में खाद्य सुरक्षा, स्वच्छता, भंडारण, लेबलिंग अथवा अन्य निर्धारित मानकों से संबंधित कमियां पाई गई हैं, उनके संबंध में नियमों के प्रावधानों के अनुसार आवश्यक नोटिस जारी करने की प्रक्रिया प्रचलित है।
खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि खाद्य प्रतिष्ठानों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं उपभोक्ता स्वास्थ्य से संबंधित मानकों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। शहर के होटल, रेस्टोरेंट एवं अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों में खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन की जांच हेतु इस प्रकार की निरीक्षण एवं कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
