महाकाल मंदिर : एक दिन में भक्तों की संख्या जानकर हैरान हो जाएंगे आप
विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर की दिनों दिन बढ़ रही लोकप्रियता

आदित्य उपाध्याय , इंदौर । विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में भक्तों की संख्या का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है ।इस प्राचीन मंदिर की लोकप्रियता दिनों दिन लगातार बढ़ती जा रही है । बाबा महाकाल के प्रति भक्तों की आस्था और विश्वास का प्रमाण इसी बात से लगाया जा सकता है कि उज्जैन के महाकाल मंदिर में एक ही दिन में लाखों भक्त आराम से बाबा महाकाल के दर्शन का लाभ ले रहे है । मंदिर प्रशासन की व्यवस्थाओं की बात करे तो , अरेजमेंट इतना चाक चौबंद है कि लाखों भक्त बेहद आराम से कतारबद्ध होकर दर्शन कर रहे है । एक ही दिन में मंदिर में आने वाले भक्तों की संख्या का आंकड़ा देख आप भी हैरान हो जाएंगे ।
महाकाल राजा और मंदिर की लोकप्रियता इसी आंकड़ों से लगाई जा सकती है कि पिछले तीन दिनों में लाखों भक्त उज्जैन महाकाल मंदिर पहुंचे और महाराजा बाबा महाकाल के दर्शन किए।
मंदिर समिति द्वारा प्राप्त आंकड़ों के अनुसार –
# 13 जून 2026 को लगभग 2,36,975 भक्तों ने दर्शन किए
# 14 जून 2026 को लगभग 2,47,894 भक्तों ने दर्शन किए
# 15 जून 2026 को लगभग 2,61,781 भक्तों ने दर्शन किए
आपको बता दे कि उज्जैन में आने वाले समय में सिंहस्थ होने वाला है जिसको लेकर मध्यप्रदेश सरकार के निर्देशन में स्थानीय जिला प्रशासन और मंदिर प्रशासन दिन रात व्यवस्थाओं में जुटा है ताकि सिंहस्थ के दौरान आने वाले करोड़ो भक्तों को कोई असुविधा ना होने पाए ।

