कुछ तो खास है मुख्यमंत्री यादव और महापौर भार्गव की कार्यशैली में

प्रदेश सरकार से इंदौर को मिल रही है हर संभव मदद

देश – दुनिया में हो रहा इंदौर का नाम

आदित्य उपाध्याय,इंदौर । मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव और महापौर पुष्यमित्र भार्गव में कुछ तो ऐसा खास है जिनकी सक्रियता , मानवता और दूरदृष्टि के चलते इंदौर के साथ साथ मध्यप्रदेश देश दुनिया में लगातार सफलता की ऊंचाइयों को छू रहा है ।

25 साल बाद की तैयारियां अभी से – 

मध्यप्रदेश की मोहन सरकार के नेतृत्व में इंदौर में तीव्र गति से विकास कार्यों को महापौर पुष्यमित्र भार्गव की दूरदृष्टी के चलते इंदौर में सफलता मिल रही है ।इंदौर महापौर के रूप में चार साल पूरे करने वाले महापौर भार्गव के अनुसार शहर हित में बड़ी सोच भविष्य के 25 सालों के विकास की नींव तैयार कर चुकी है ।

मुख्यमंत्री को इंदौर से विशेष प्रेम – 

इंदौर के विकास में आम जनता का महत्वपूर्ण योगदान है ।स्वच्छता में लगातार 8 बार नंबर वन आने वाला इंदौर , सिर्फ आम जनता के सक्रिय सहयोग के चलते ही यह असंभव कार्य सम्भव हो पाया है ।इसी तरह कई कार्य ऐसे है जो आम जनता के सहयोग के बिना नहीं हो सकता । शायद यही कारण है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मिनी मुंबई कहे जाने वाले इंदौर के विकास के लिए और सक्रिय आम जनता के जज्बे के सम्मान के लिए, सरकारी योजनाओं में इंदौर को विशेष महत्त्व दे रहे है ।

महापौर भार्गव की दूरदृष्टी –

इंदौर के विकास के लिए हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाले महापौर पुष्यमित्र भार्गव आम जनता की पसंद बन रहे है । महापौर बनने के तुरंत बाद ही भार्गव ने इंदौर में 25 साल बाद के विकसित इंदौर की तैयारियां शुरू कर दी जो सामने दिख भी रही है ।इंदौर के विकास में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी दिलचस्पी ले रहे है जिससे आने वाले समय में इंदौर हर सकारात्मक क्षेत्र में नंबर वन बनेगा जिसका श्रेय आम जनता को डंके की चोट पर मिलना तय है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.