राधाकृष्ण फाग उत्सव में दिखेगी वृंदावन के प्रेम मंदिर की झलक

श्री परशुराम सेना कर रही समाजजनों को आमंत्रित

आदित्य उपाध्याय, इंदौर ।यदि आप कभी मथुरा वृंदावन नहीं गए हो , वृंदावन में प्रेम मंदिर के दर्शन नहीं किए हो , मंदिर में की गई अद्भुत और बेहतरीन कारीगरी नहीं देखी हो तो 14 मार्च 2026 , शनिवार को इंदौर के दशहरा मैदान में जरूर आए ।

यहां भी अन्य बेहतरीन कारीगरों के साथ , दिव्यांग कारीगर धनंजय द्वारा भी आकर्षक और अदभुत कला का प्रदर्शन किया जा रहा है ।जिसकी मेहनत , काबिलियत और हिम्मत देख आप उसे सैल्यूट जरूर करेंगे ।

यहाँ श्री परशुराम सेना द्वारा आयोजित भव्य श्री राधाकृष्ण फाग उत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसमें सुप्रसिद्ध भजन गायक गंजू महाराज अपनी टीम के साथ प्रस्तुति देंगे ।

इसी परिसर में एक भव्य पांडाल भी बनाया जा रहा है जिसमें वृंदावन के प्रेम मंदिर की प्रतिकृति बनाई जा रही है । आगामी दिनों में इस स्थान पर सनातन को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित “सबके राम”  का आयोजन भी होगा । 

सेना के प्रदेश अध्यक्ष पं. अनूप शुक्ला ने बताया कि इस फाग महोत्सव की सफलता के लिए बड़ी संख्या में समाजजनों को आमंत्रित किया जा रहा है । सोशल मीडिया के माध्यम से भी समाजजनों तक इस आयोजन की सूचना पहुंचाई जा रही है ।वही, कार्यकर्ता अपने अपने संपर्कों के माध्यम से आमंत्रण दे रहे है ।

इस फाग महोत्सव में छोटे छोटे बच्चे राधाकृष्ण का रूप रख समाजजनों के साथ प्रेम भरी फूलों की होली खेलेंगे जिन्हें श्री परशुराम सेना द्वारा पुरस्कृत भी किया जाएगा ।आयोजन को लेकर तैयारियां लगभग पूर्ण हो चुकी है । आयोजन का समय शाम 6 से 10 रहेगा । 

Leave A Reply

Your email address will not be published.