सरयूपारिण ब्राह्मण समाज परिचय सम्मेलन  : 28 दिसंबर को सजेगी श्रीराम जानकी की पुष्प वाटिका

कुंडली मिलान के साथ शुभ मुहूर्त भी देखने की व्यवस्था 

परिचय सम्मेलन में पहुंचेंगे हजारों विवाह योग्य युवक युवतियां 

आदित्य उपाध्याय, इंदौर । देश के इंदौर शहर में 28 दिसंबर को श्री सरयूपारीण ब्राह्मण समाज का एक अनूठा युवक युवती परिचय सम्मेलन होने जा रहा है जिसमें हजारों विवाह योग्य युवक युवतियां अपने भावी जीवनसाथी की तलाश करेंगे । 

इस सम्मेलन में सतयुग में हुए श्रीराम जानकी विवाह की तर्ज पर पुष्प वाटिका भी बनाई जा रही है जो आकर्षण का केंद्र रहेगी ।साथ ही सीता माता को लेकर भी अद्भुत झांकी बनाई जा रही है । 

समाज के पं. अनूप शुक्ला ने बताया कि यह परिचय सम्मेलन देशभर में अपनी अलग ही छाप छोड़ेगा । जिसमें सतयुग में हुए श्रीराम जानकी विवाह की तर्ज पर कुछ नया करने का प्रयास किया जा रहा है ।

शुक्ला ने बताया कि सम्मेलन 28 दिसंबर को इंदौर के एयरपोर्ट रोड बड़ा गणपति स्थित हंसदास मठ में सम्पन्न होगा।

शुभ मुहूर्त भी देख सकते है –

पं. अनूप शुक्ला ने बताया कि सम्मेलन परिसर में विद्वान भी मौजूद रहेंगे जो कुंडली मिलान कर विवाह का शुभ मुहूर्त भी निकाल सकेंगे ताकि चट मंगनी पट शादी ई बात सार्थक की जा सके ।

कई समितियां बनाई जा रही है –

शुक्ला ने बताया कि अखिल भारतीय स्तर पर होने जा रहे सरयूपारिण ब्राह्मण समाज के परिचय सम्मेलन में व्यवस्थाओं के कुशल संचालन हेतु एक दर्जन से अधिक समितियां बनाई जा रही है जो आयोजन की देखरेख कर व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित करने में मददगार साबित होगी ।

बहरहाल , 28 दिसंबर , रविवार के आयोजन को लेकर प्रचार प्रसार अंतिम चरण में है ।सम्मेलन में देशभर से समाजजन पहुंचने वाले है साथ ही युवक युवतियां भी बड़ी संख्या में पहुंच कर अपने भावी जीवनसाथी का चयन करेगी ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.