ब्राह्मण समाज : एनआरआई , डॉक्टर, इंजीनियर, सरकारी सेवा, वकील, पत्रकार सहित हाई पैकेज वाले प्रत्याशी चुनेंगे अपना जीवनसाथी 

ब्राह्मण समाज का हाई प्रोफाइल हाईटेक परिचय सम्मेलन 28 दिसंबर को - आद्य गौड ब्राह्मण सेवा न्यास का पारंपरिक आयोजन -श्रेष्ठ वर - वधु चयन का अवसर मिलेगा ब्राह्मण परिवारों को

आदित्य उपाध्याय, इंदौर । आद्य गौड ब्राह्मण सेवा न्यास द्वारा अखिल भारतीय सर्वब्राह्मण युवा परिचय सम्मेलन, रविवार, 28 दिसंबर 2025 को शुभकारज गार्डन , राजीव गांधी चौराहा पर सुबह 11 बजे से आयोजित किया जा रहा है ।

जिसमें 2500 से अधिक युवा प्रत्याशियों की सहभागिता रहेगी । जिसमें रंगीन पत्रिका परिचय दर्पण का प्रकाशन किया जाएगा वहीं तत्काल पंजीयन की सुविधा रहेगी । साथ ही विद्वानों द्वारा कुंडली मिलान की सुविधा भी रहेगी ।

आयोजन समिति के पं. दिनेश शर्मा ( विद्याधाम) और पं. सुरेश शर्मा काका ने बताया कि यह ब्राह्मण समाज का हाईप्रोफाइल और हाईटेक परिचय सम्मेलन है जो देशभर में लोकप्रिय है । इस सम्मेलन में उच्च शिक्षित युवक युवतियों ने अपनी प्रविधियां भेजी है ।

आयोजन में हजारों समाजजन आने की संभावना जताई जा रही है । इस सम्मेलन की खास बात यह है कि इस मंच पर युवको के साथ साथ युवतियां भी निः संकोच और निडर होकर अपना परिचय बेबाकी से देते है । 

प्रविष्टियों में यह खास है – 

* NRI – 25

* Docter & Health Care – 90

* Engineer (All) Including B.tech M.Tech – 357

* MBA (AII) – 241

* CA & CS – 80

* LLB & LLM – 60

* Graduate – 325

* Post Graduate – 302

* Agriculture – 11

* Defence & Police – 15

* Bank service – 77

* Accountant – 50

* Panditai – 45

* Business /Contracter – 448

* Mangers/IT Prof./Finance/Marketing/Sales – 110

* Schools Teachers & Coaching Classes – 103

* Directors in Companies – 12

* Journalist – 11

* Student – 25

* Non Working (Girls Only) – 50

* Government Sevice (PF/HOSPITAL/Railway/COLLECTOR – 76

Leave A Reply

Your email address will not be published.