Dharmendra Pradhan Resignation : धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफे के साथ कह दी मन की बात

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को आखिर इस्तीफा देना ही पड़ा । पिछले कई दिनों से देशभर में चल रहे छात्रों के आंदोलन ने सरकार की नींद हरान कर दी । देश के हर राज्य में बड़ी संख्या में छात्र जिसमें neet के विद्यार्थी अधिक थे वे अनशन पर बैठ गए थे जिनका समर्थन उनके माता पिता भी कर रहे थे । इस दौरान पेपर लीक मामले ने जोर पकड़ा और देशभर में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठा गई । देशभर की युवा शक्ति का सड़क पर आना कही ना कही केंद्र सरकार के लिए गले की हड्डी बन गया । जिससे देशभर में कही ना कही सरकार के खिलाफ माहौल बनने लगा ।संभवतः धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा भी इन सब बातों का प्रमुख कारण रहा हो ।
अपने इस्तीफे में धर्मेंद्र प्रधान ने युवाशक्ति को ही देश की असली ताकत बताया है और कहा है कि पिछले 10 दिनों के घटनाक्रम को देखकर उनका मन दुखी हो गया।
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। नीट पेपर लीक मामले में देशभर के छात्र पिछले कई दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। जंतर-मंतर पर आंदोलन में बड़ी संख्या में विद्यार्थी जुड़ रहे थे । छात्रों ने पहले दिन से ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगना शुरू कर दिया था। प्रधान ने शनिवार दोपहर को मंत्रिपद से इस्तीफा दे दिया।
सोशल मीडिया पोस्ट में धर्मेंद्र प्रधान ने छात्रों से अपने मन में चल रही बातों को भी साझा किया । उन्होंने कहा कि देश की युवा पीढ़ी के सपनों को पूरा करना सरकार की जिम्मेदारी है ।इस दौरान प्रधान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी प्रशंसा की।प्रधान ने कहां की 20 लाख छात्रों के साथ अन्याय नहीं होने देंगे । बहरहाल धर्मेंद्र प्रधान की इस्तीफे की खबर सुन लाखों छात्रों में उत्साह देखा जा रहा है । वही, जिन छात्रों की मौत हुईं है शायद उनकी आत्मा को भी अब शांति मिल जाएगी साथ ही उन माता पिता को भी न्याय मिल जाएगा जिन्होंने पेपर लीक जैसी लापरवाही के कारण अपने बच्चो को खोया है ।
