श्रीगौड़ ब्राह्मण समाज की एकमात्र होलिका दहन खातीवाला टैंक में 2 मार्च को
- लगभग 35 वर्षों से जारी है परंपरा - अन्य समाजजन भी होते है शामिल

आदित्य उपाध्याय, इंदौर । पिछले लगभग 35 वर्षों से इंदौर शहर के खातीवाला टैंक में श्री श्रीगौड़ ब्राह्मण समाज की एकमात्र होलिका दहन की परंपरा वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन में आज भी सतत जारी है ।
रात 8 बजे खातीवाला टैंक में समाजजन एकत्रित होकर इस आयोजन को सम्पन्न करेंगे ।
विश्व प्रसिद्ध पर्यावरणविद् डॉ. सुनील व्यास ने बताया कि यह आयोजन इंदौर के श्रीगौड़ ब्राह्मण समाज में बरसो से खातीवाला टैंक में होता आ रहा है जिसमे क्षेत्र के सैकडो समाजजन सामूहिक रुप से होलिका दहन करते है ।वही, स्वादिष्ट ठंडाई का आनंद भी लिया जाता है ।

व्यास ने बताया कि इस होलिका दहन में जहां समाज के लोग शामिल होते है वहीं , आसपास के अन्य समाजों के सदस्य भी बड़ी संख्या में आते है जिससे यह आयोजन भव्य रूप ले लेता है ।
व्यास ने समाजजनों से अपील की है कि वे 2 मार्च को रात 8 बजे खातीवाला टैंक पहुंचे और वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन में होने वाले समाज की एकमात्र होलिका दहन कार्यक्रम को सफल बनावे ।
