नारायण एजुकेशन इंस्टीट्यूट राजेन्द्र नगर में शिक्षक दिवस मनाया

प्रयास न्यूज, इंदौर । नारायण एजुकेशन इंस्टीट्यूट राजेन्द्र नगर द्वारा शिक्षक दिवस मनाया गया इस समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले गण्यमान्य शिक्षकों का सम्मान किया गया,
इस समारोह में बी एम इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज इंदौर की प्रिंसीपल डॉक्टर मालती झरबड़े,
कमर्शियल आर्टिस्ट एवं शिक्षक अरुण मालवीया,मेरेडियन एकेडमी की डायरेक्टर विजया मालवीया,विजन प्राइड डायमंड क्लब की डायरेक्टर,एवं आर्ट &क्राफ्ट टीचर प्रीति सोनी,सरस्वती शिशु मंदिर की प्राचार्य प्रतिभा तिवारी गायिका एवं मॉडल,अर्चना सिमरिया आदि का मोमेंटो देकर सम्मान किया गया ।

इस समारोह में बच्चो ने भी रंगारंग प्रस्तुतियां दी ।शिक्षकों का सम्मान समारोह में पधारे अतिथि पूर्व पार्षद स्मिता हार्डिकर, किरण शर्मा, वैशाली उर्ध्वरेशे ने किया । कार्यक्रम का संचालन नारायण एजुकेशन इंस्टीट्यूट के प्रमुख आशिष पगारे,वर्षा चौहान एवं उर्वशी लालवानी के मार्गदर्शन में किया गया ।
Plz follow –

