रेड चीफ शूज एवं स्पीड कंपनी का थाईलैंड प्लान

प्रयास न्यूज, इंदौर । म.प्र.छत्तीसगढ़ के रेड चीफ शूज एवं स्पीड कंपनी के चॉइस कलेक्शन के राजेश केशवानी द्वारा मालवा निमाड़ के डीलर बंधुओ की डीलर्स मीट आयोजित की गई जिसमे अनेक क्षेत्रों के व्यापारी सम्मिलित हुए ।
मीटिंग में लकी ड्रा का भी आयोजन और थाइलैंड यात्रा की स्कीम भी व्यापारियों के लिए लांच की गई । इस डीलर मीट को व्यापारियों का अच्छा प्रतिसाद मिला और व्यापारियों द्वारा दोनों ब्रांड्स के आइटम की बुकिंग की गई एवं कंपनी द्वारा अपने उत्पादनो की विस्ततृ डिज़ाइन एवं कलेक्शन डिस्प्ले किया गया ।
इस अवसर पर रेड चीफ कंपनी के आरएसएम रजनीश कुमार सिंह एवं संजय वर्मा भी अपनी टीम सहित मौजूद रहे ।
