सेवा के 25 वर्ष : सिका ग्रुप के दीपक शर्मा सम्मानित

शिक्षक दिवस के अवसर पर हुआ सेवा का सम्मान


प्रयास न्यूज, इंदौर । सिका ग्रुप के चेयरमैन कार्तिक शास्त्री,प्रबंध न्यासी डॉ आर. श्रीधर,ट्रेज़रर ट्रस्टी, के. गिरिधरन, ट्रस्टी द्वय  जी. रमेश और  वी. सुरेश अय्यर ने पं दीपक शर्मा को शाल, श्रीफल, पुष्प,प्रषस्ती पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

सिका 78 सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में तीनो स्कूल और कॉलेज के प्राचार्य और बड़ी संख्या में शिक्षक और एडमिनिस्ट्रेटिव स्टाफ, सब स्टाफ उपस्थित थे, साथ ही सिका में 10,20,25, 30 वर्ष की सेवाओं के लिए शिक्षक, सहायक स्टाफ, ट्रांसपोर्ट स्टाफ और अन्य को भी सम्मानित किया गया।
प्रषस्ती पत्र में पं दीपक शर्मा को  शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता के प्रति उनके असाधारण समर्पण और प्रतिबद्धता, तथा संस्थान में 25 वर्षों की विशिष्ट सेवा पूरी करने के उपलक्ष्य में सम्मानित किया गया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.