अमलतास आयुर्वेद संस्थान में यज्ञ , हवन

चरक जयंती विविध प्रतियोगिताओं का हुआ भव्य आयोजन

प्रयास न्यूज, देवास। अमलतास ग्रुप देवास के माननीय फाउंडर चेयरमैन सुरेश सिंह भदौरिया एवं चेयरमैन मयंकराज सिंह भदौरिया के शुभाशीष एवं मार्गदर्शन में अमलतास इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद में 17 अगस्त 2026 को चरक जयंती महोत्सव अत्यंत उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम संस्थान के संहिता सिद्धान्त एवं संस्कृतम विभाग द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संस्थान के डायरेक्टर डॉ. अभिजीत तायडे, जनरल मैनेजर मनीष शर्मा, प्राचार्या डॉ. अनीता घोडके तथा मेडिकल सुपरिंटेंडेंट (एम.एस.) डॉ. अजय गुर्जर का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। महोत्सव का शुभारंभ महाविद्यालय परिसर में पवित्र यज्ञ के साथ हुआ। तत्पश्चात विद्यार्थियों के लिए निबंध प्रतियोगिता, ओपन प्रतियोगिता और रील मेकिंग का आयोजन किया गया। 

निबंध एवं ओपन माइक प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने आयुर्वेद के सिद्धांतों और महर्षि चरक के अतुलनीय योगदान पर अपने विचार रखे। वहीं, रील प्रतियोगिता में छात्रों ने इनोवेटिव और इंफॉर्मेटिव रील्स के जरिए आयुर्वेद के महत्व को आधुनिक अंदाज में प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस सफल आयोजन का संचालन विभागाध्यक्ष डॉ. अपर्णा सातपुते के अंतर्गत में संहिता सिद्धांत एवं संस्कृत विभाग के डॉ. अश्विन पण्डया, डॉ. प्रियंका माथुर, डॉ. भावना चतुर्वेदी एवं मांगीलाल विश्वकर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर संस्थान के सभी विभागों के अध्यक्ष, प्राध्यापकगण एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.