187 विद्यार्थियों से संभागायुक्त ने की पुस्तक पर चर्चा

संस्कृति के चार अध्याय पुस्तक पर भी हुई चर्चा

प्रयास न्यूज, इंदौर । शासकीय श्री अहिल्या केंद्रीय पुस्तकालय में विश्व पुस्तक दिवस के अवसर पर संभागायुक्त  डॉ पवन कुमार शर्मा द्वारा युवाओं से “पुस्तक पर चर्चा” की गई। विभिन्न विषयों के साथ मुख्य रूप से चर्चा रामधारी सिंह दिनकर की पुस्तक” संस्कृति के चार अध्याय ” पर की गई।

कार्यक्रम संयोजक श्रीमती लिली डावर थी। चर्चा में 8 महाविद्यालयों के 187 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। इस चर्चा का मुख्य उद्देश्य डिजिटल युग में युवाओं को पुस्तकों एवं पुस्तकालयों से जोड़ना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.