प्रोफेसर राजीव शर्मा के निर्देशन में गुलशन को गुलज़ार किया

गुलज़ार का सिनेमा व साहित्य को अप्रतिम योगदान

प्रयास न्यूज, इंदौर । गुलज़ार की कलम समसामयिक विषयों पर चली है. अपने नाम के अनुरूप साहित्य गुलशन को गुलज़ार करने का सुकार्य गुलज़ार ने किया है. गुलज़ार ने सिनेमा व साहित्य को अप्रतिम योगदान दिया है जो लम्बे समय तक नव साहित्यकारों को मार्गदर्शित करता रहेगा. यह विचार देवी अहिल्या वि वि के भाषा एवं संस्कृति विभाग में डॉ अंकुर नाविक ने उनके द्वारा गुलज़ार के साहित्य व सिनेमा का विश्लेषणात्मक अध्ययन विषय पर की गई पी एच डी के संदर्भ में आयोजित वैचारिकी कार्यक्रम में व्यक्त किये.डॉ अंकुर नाविक ने यह शोध कार्य सुप्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कवि प्रोफेसर राजीव शर्मा के निर्देशन में सम्पन्न किया है. इस साहित्यिक व उच्च शैक्षणिक अनुष्ठान में डी ए वी वी भाषा विभाग की एचओडी डॉ प्रीति सिंह, पीएचडी के वरिष्ठ शोध निर्देशक प्रोफेसर डॉ राजीव शर्मा (अंतर्राष्ट्रीय कवि, जीएसीसी एच ओ डी ) , डॉ मुकेश भार्गव, डॉ रुपाली झंझोट, डॉ हरीश गिडवानी, डॉ नेहा अनीश माकोड़े सहित अनेक शिक्षाविद व शोधार्थी उपस्थित थे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.