किड्स फैशन शो में बच्चो ने दिया सनातन संस्कृति और देशभक्ति का संदेश

इंदौर में हुआ श्रीगौड़ Kids फैशन शो का अनूठा आयोजन

-65से अधिक बच्चे चले रैंप पर

-श्रीगौड़ ब्राह्मण युवा परिषद का अनूठा आयोजन
इंदौर । छोटे छोटे मासूम से बच्चे , कोई मां अहिल्या बना तो कोई वीर शिवाजी , कोई झांसी की रानी बना तो कोई कर्मकांडी पंडित , कोई श्रीराम लक्ष्मण बना तो कोई वीर बजरंगी । यह नजारा था श्रीगौड़ ब्राह्मण युवा परिषद् द्वारा आयोजित सनातन संस्कृति , देशभक्ति ,मालवी,निमाड़ी और राजस्थानी थीम पर आयोजित श्रीगौड़ किड्स फैशन शो का ।


संस्थापक और प्रदेश अध्यक्ष पं. आदित्य उपाध्याय ,आयोजन प्रभारी ऋषभ दुबे और पं.ईशान पंडित ने बताया की आने वाली पीढ़ी को सनातन संस्कृति , देशभक्ति और पारंपरिक परंपराओं से अहचान कराने के उद्देश्य से श्रीगौड़ किड्स फैशन शो का आयोजन छत्रीबाग स्थित श्री बनवारीलाल जाजू सभागृह में संपन्न हुआ ।
पं. सागर जोशी , पं. मनीष जोशी और पं. अमित व्यास ने बताया की अतिथियों ने कहा की छोटे छोटे बच्चो को सनातन संस्कृति से रूबरू करवाने का कार्य युवा परिषद ने किया है । जो आने वाले समय में मील का पत्थर साबित होगा ।आने वाली पीढ़ी को धार्मिक भावनाओं और देशप्रेम से जोड़े रखना भी अद्भुत है ।

श्रीमती रंजना पाठक ,श्रीमती भारती जमींदार, श्रीमती कल्पना शर्मा ,श्रीमती अमृता जोशी ,श्रीमती शीतल व्यास ,श्रीमती अर्चना पुराणिक ,श्रीमती वर्षा उपाध्याय आदि ने आयोजन की व्यवस्था संभाली ।
मुख्य अतिथि भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदीवे थे । अध्यक्षता डॉ. शरद पंडित ने की । विशेष अतिथि के रूप से आशा त्रिवेदी , पं. मनोहर दुबे,पं. अशोक जोशी ,पं. नरेंद्र शर्मा आदि थे । संचालन रुचि मंडलोई और जानवी व्यास ने किया । आभार पं. नितिन द्विवेदी ने माना ।

#kidsfashionshow

#shrigoudbrahman

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.