इंदौर के इस रास्ते पर जाने से बचे ,प्रशासन ने किया ट्रैफिक डायवर्शन

देवास नाका फ्लाईओवर निर्माण कार्य के चलते ट्रैफिक डायवर्शन ट्रायल प्लान

प्रयास न्यूज, इंदौर। देवास नाका चौराहा पर निर्माणाधीन फ्लायओवर के अन्य कार्य हेतु ट्रैफिक डायवर्शन होना है जिसका रूट ट्रायल दिनाँक 11 अगस्त 2026 को दोपहर 12:30 बजे यातायात के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में होगा ।

ट्रायल के दौरान डायवर्ट रूट इस प्रकार है:-

● विजयनगर , सत्यसाईं की ओर से मांगलिया जाने वाले :- देवास नाका चौराहे से सीधे ना जाकर निरंजनपुर की तरफ मुड़ेंगे वहां से न्यू लोहा मंडी रोड से होते हुए एमआर-11 के रास्ते वापस एबी रोड पर आ सकेंगे।

● निरंजनपुर या निपानिया से मांगलिया की ओर जाने वाले:- सीधे चौराहे पर आने के बजाय घूमकर एमआर-11 मार्ग से मांगलिया या निपानिया जा सकेंगे।

       इसके अतिरिक्त मांगलिया से विजयनगर की ओर पूर्व की तरह सीधे आ सकेंगे। वही विजयनगर से निपानिया के लिए भी आवागमन यथावत रहेगा।

        कृपया डायवर्सन रूट का पालन करें एवं यातायात व्यवस्था में सहयोग करें। परिवर्तित मार्ग का उपयोग कर आवागमन करना अधिक सुविधाजनक रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.