तुलसी नगर में पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली

प्रयास न्यूज , इंदौर । परवाल परिवार शिवमोती नगर और नारद जैन महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में सावन माह में प्रकृति से जुड़ने और पर्यावरण संरक्षण के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन तुलसी नगर में किया गया जिसमें सभी सदस्यों ने शहर में हो रहे विभिन्न निर्माण कार्य के चलते वृक्षों की कटाई पर रोष व्यक्त किया गया और शासन से मांग की गई कि प्रस्तावित निर्माण कार्य के पहले उस क्षेत्र की हरियाली के विस्थापन पर गंभीरतापूर्वक विचार किया जाए और उसके बाद ही निर्माण कार्य शुरू किया जाए। सभी सदस्यों ने परिवार के सदस्यों के जन्मदिन और विवाह वर्षगांठ पर एक एक पौधे लगाने और उसके बड़े होने तक उसको संभालने का संकल्प लिया। सौम्या परवाल ने संचालन किया।
