श्रीगौड़ पेढ़ी: ऋण समाधान कैंप में किसी ने खाता चुकता किया तो किसी ने समय मांगा

भविष्य में होगी सख्त कानूनी कार्यवाही

प्रयास न्यूज, इंदौर । श्रीगौड़ सहकारी सभा मर्यादित, इंदौर द्वारा दिनांक 19 जुलाई 2026 को आयोजित ऋण समाधान कैंप को सदस्यों का उत्साहजनक सहयोग एवं सकारात्मक प्रतिसाद प्राप्त हुआ।

कैंप में 35 सदस्यों ने उपस्थित होकर अपनी समस्याओं से संस्था को अवगत कराया। इनमें से 15 सदस्यों ने मूल राशि सहित ब्याज की तत्काल (On the Spot) जमा राशि कर अपना ऋण खाता पूर्णतः चुकता किया। इसके अतिरिक्त, कई सदस्यों ने अपना ऋण शीघ्र चुकता करने का लिखित आश्वासन भी दिया।

कुछ प्रकरण ऐसे हैं जिनमें विशेष परिस्थितियों के कारण विस्तृत विचार-विमर्श आवश्यक है। ऐसे सदस्यों को आगामी वार्षिक साधारण सभा (AGM) में अपना पक्ष प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। साथ ही, 3 बकायादार सदस्यों के जमानतदाताओ ने भी कैंप में उपस्थित होकर अपनी बात रखी।

कैंप की सफलता एवं सदस्यों की सकारात्मक पहल को देखते हुए संचालक मंडल ने निर्णय लिया है कि जिन बकायादार सदस्यों की ऋण अवधि पूर्ण हो चुकी है, उन्हें एक अंतिम अवसर प्रदान किया जाए।

ऐसे सभी सदस्य 31 जुलाई 2026 तक अपना ऋण खाता पूर्ण रूप से चुकता कर इस विशेष सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

31 जुलाई 2026 के पश्चात संस्था नियमानुसार वैधानिक एवं ऋण वसूली संबंधी कानूनी कार्रवाई करने के लिए बाध्य होगी।

संचालक मंडल ने संबंधित सदस्यों से अनुरोध है कि वे अंतिम तिथि से पूर्व अपना बकाया जमा कर अनावश्यक कानूनी कार्रवाई से बचें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.