बलराम सोनी स्वर्णकार समाज के प्रदेश महासचिव बने

राष्ट्रीय नेतृत्व ने की महत्वपूर्ण नियुक्ति

प्रयास न्यूज, इंदौर । अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज और ज्वेलर्स एसोसिएशन द्वारा समाज में सक्रिय युवा समाजसेवी और सुप्रसिद लेखक बलराम सोनी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए प्रदेश महासचिव बनाकर समाज के युवाओं का मान बढ़ाया है ।
आपको बता दे कि बलराम सोनी कई संस्थाओं में पर्दे के पीछे रहकर समाजसेवा का कार्य कर रहे है वही एक कुशल लेखक, सफल पत्रकार के साथ साथ बेहतरीन व्यक्तित्व के धनी भी है ।
बलराम सोनी की नियुक्ति निश्चित रूप से स्वर्णकार समाज को मजबूती प्रदान करेगी ।
बलराम सोनी की नियुक्ति पर जहाँ वरिष्ठ समाजजन प्रसन्न है वही युवाओं में गजब का जोश देखने को मिल रहा है ।आपको बता दे की बलराम सोनी कई संस्थाओं द्वारा सम्मानित भी हो चुके है ।

यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष पृथ्वीपाल सिंह स्वर्णकार , राष्ट्रीय महामंत्री दीपक वर्मा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अविनाश सेठ और प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल सोनी द्वारा की गई ।

Prayas News MP

Leave A Reply

Your email address will not be published.