तहसीलदार की कार्यवाही : डायवर्शन नहीं भरने पर भूमि कुर्क

प्रयास न्यूज, देवास । तहसीलदार देवास सपना शर्मा द्वारा भूमि स्वामी विकास पिता टीकमचंद अग्रवाल निवासी इंदौर के द्वारा ग्राम बावडिया में डायवर्सन टैक्स जमा नहीं करने पर भूमि कुर्क करने की कार्यवाही की गई है। उन्‍होंने बताया कि सर्वे क्रमांक 289/1/1 एवं 252/1/1 एवं देवास जूनियर स्थित भूमि सर्वे क्रमांक 793, 820/3 , 820/4 , 821/2 , 822/3, 824/2 और 825/3 पर बकाया डायवर्सन टैक्स जमा नहीं करने पर भूमि को कुर्क करके बोर्ड लगाया गया साथ ही उक्त भूमियों पर अब किसी भी प्रकार का संव्यवहार अवैध होगा। कार्यवाही में राजस्व निरीक्षक लखन पुरबिया एवं हल्का पटवारी दीपिका बोरीवाल सहित अन्य राजस्व अमला साथ मौजूद था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.