शिक्षा के साथ संस्कारों का केंद्र है सरस्वती विद्या मंदिर : शर्मा 

12वी के छात्रों का विदाई समारोह सम्पन्न

प्रयास न्यूज, शाजापुर : सरस्वती विद्या मंदिर शिक्षा के साथ संस्कारों का भी केंद्र है यहां पर व्यक्ति नहीं बल्कि उसके चरित्र का निर्माण किया जाता है। यह बात विद्यालय के पूर्व छात्र और पत्रकार अजय शर्मा ने दुपाड़ा रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में कक्षा 12वीं के छात्रों के विदाई समारोह कार्यक्रम में कहीं समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज के परिवेश में जहां छात्रों के करियर पर ध्यान दिया जाता है वहीं सरस्वती विद्या मंदिर में छात्रों के करियर के साथ उनके कैरेक्टर को भी तैयार किया जाता है। 1952 से संचालित सरस्वती विद्या मंदिर आज देश के अलग-अलग हिस्सों में अनुशासन और संस्कारों के साथ आधुनिक शिक्षा का भी ज्ञान देने का काम कर रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित विभाग समन्वयक व पूर्व प्राचार्य सुरेन्द्र जोशी ने कहा कि, आज देश के अलग-अलग हिस्सों में सरस्वती विद्या मंदिर में पढ़े छात्र समाज हित और राष्ट्रहित में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी साथ ही विद्यालय में बिताए समय पर अपने अनुभव साझा किए।

कार्यक्रम को हिंदी माध्यम के प्राचार्य देवकरण शर्मा एवं विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य अजीत पाराशर ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान मंच पर विद्यालय समिति के सचिव अजय पोल, सीबीएससी प्राचार्य राहुल देशमुख, ज्योतिनगर के प्रधान आचार्य चंद्रशेखर शर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन छात्रा स्नेहा सौराष्ट्रीय ने किया  आभार छात्र अजय गरासिया ने माना ।शाजापुर से सागर गौड की रिपोर्ट

Leave A Reply

Your email address will not be published.