रिजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव उज्जैन के बाद देवास में स्थापित की रिक्लाइनर चेयर की औद्योगिक इकाई
देवास के औद्योगिक क्षेत्र में रिक्लाइनर चेयर इकाई में महिलाओं को दिया रोजगार

रोजगार और उद्योग को बढ़ावा देने वाली महत्ती योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को दे रहे हैं धन्यवाद
प्रयास न्यूज, देवास । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा है कि प्रदेश में अधिक से अधिक औद्योगिक इकाई स्थापित हों, जिसमें स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध हो। साथ ही प्रदेश का नाम देश-दुनिया में प्रसिद्ध हो। प्रदेश को औद्योगिक हब बनाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा प्रदेशभर में रिजनल इण्डस्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया, जिसमें देश विदेश के निवेशकों ने सहभागिता की तथा औद्योगिक इकाई स्थापित की तथा बहुत सी मल्टीनेशनल कंपनियों द्वारा औद्योगिक इकाई स्थापित करने के लिए सहमति प्रदान की। इसी के तहत विगत माह में उज्जैन में रिजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न निवेशकों ने भाग लिया और इससे प्रभावित होकर देवास के औद्योगिक क्षेत्र में लिटिल एनएपी शुभव प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना की गई।
कंपनी के डायरेक्टर सुनित चौधरी ने बताया कि उन्होंने उज्जैन में आयोजित रिजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के तहत देवास जिले में फैक्ट्री स्थापित की है। उन्होंने बताया कि कंपनी में रिक्लाइनर चेयर का निर्माण किया जा रहा है। कंपनी के प्रोडक्शन इकाई में 80 प्रतिशत महिलाएं काम कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रोडक्शन में देशभर में सप्लाई किया जा रहा है। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, एमएसएमई विभाग तथा जिला प्रशासन को हृदय से धन्यवाद देता हूं।
कंपनी की सीईओ असिस्टेंट निधि शर्मा ने बताया कि वे प्रदेश सरकार को हृदय से धन्यवाद देती है, जिनके द्वारा रोजगार और उद्योग से संबंधित महत्वपूर्ण योजनाओं संचालित की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की इन योजनाओं से युवाओं आगे बढ़ने और आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्रदान करते हैं।
