सिका कॉलेज में टैली प्राइम प्रशिक्षण आयोजित

30 विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए

प्रयास न्यूज, इंदौर। सिका कॉलेज, इंदौर में टैली प्राइम सर्टिफिकेट कोर्स के तहत 30 विद्यार्थियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। विद्यार्थियों को उद्योगिक क्षेत्र में व्यवहारिक चुनौतियों का सामना करने के लिए यह प्रशिक्षण निशुल्क दिया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षण पूरा करने वाले 30 विद्यार्थियों को सिका एजुकेशन ट्रस्ट के चैयरमैन पी बाबूजी, मैनेजिंग ट्रस्टी डाॅ आर श्रीधर, ट्रेजरर ट्र्स्टी के गिरिधरन ने सर्टिफिकेट प्रदान किए । 

कार्यक्रम में विशेषज्ञों के रूप में चंद्रकांत सिंह, रीजनल मैनेजर, टैली एजुकेशन, प्रियेश श्रीवास्तव, कॉर्पोरेट ट्रेनर, रमेश भिरयानी, टैली एक्सलरेटर, टैली सॉल्यूशंस एवं नीरज पटवा, अकादमिक प्रमुख, शेफाली सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड, उपस्थित रहे।  टेली एजुकेशन प्रा. लि. सिका काॅलेज के विद्यार्थियों के लिए जल्द ही प्लेसमेंट आयोजित करेगी।

सिका कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. गुंजन शुक्ला ने कहा कि छात्रों की बेहतर करियर संभावनाओं को देखते हुए कौशल-आधारित शिक्षा प्राप्त करने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि टैली प्राइम सर्टिफिकेट का कोर्स निजी तौर पर करना काफी महंगा होता है लेकिन काॅलेज की ओर से विद्यार्थियों के स्किल डवलपमेंट के लिए इसे निशुल्क करवाया गया है।

विशेषज्ञ वक्ताओं ने रोजगार क्षमता बढ़ाने में अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर दक्षता और उद्योग प्रमाणन के महत्व पर प्रकाश डाला। टैली प्राइम सर्टिफिकेट प्रोग्राम में कुल 30 छात्रों ने दाखिला लिया था, जिनमें से सभी ने सफलतापूर्वक पाठ्यक्रम पूरा किया। उनमें से 9 छात्रों ने ए प्लस ग्रेड, 15 छात्रों ने ए ग्रेड और 6 छात्रों ने बी ग्रेड प्राप्त किया। ए प्लस ग्रेड धारकों में अभिषेक नाइक, भूमिका वैद्य, दीक्षा राजावत, ज्हान्वी नामदेव और समृद्धि पारे शामिल रहे। 

यह कार्यक्रम वाणिज्य विभाग के प्रमुख प्रो. मयंक जांगिड़ के मार्गदर्शन में हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.