जब कलेक्टर पहुंचे अस्पताल तो नहीं मिले डॉक्टर और नर्स , फिर क्या किया कलेक्टर ने जानिए

देवास कलेक्टर का सरकारी अस्पताल में औचक निरीक्षण

प्रयास न्यूज, देवास । कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने शुक्रवार रात को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर  सिंह ने वार्डों में पहुँचकर मरीजों से उपचार, सुविधाओं और समस्याओं के संबंध में चर्चा की तथा अस्पताल प्रबंधन को आवश्यक सुधार करने के निर्देश भी दिए। 

          निरीक्षण के दौरान कुछ वार्डों में डॉक्टर और नर्स अनुपस्थित पाए जाने पर कलेक्टर सिंह ने संबंधितो के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। कलेक्टर सिंह ने जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान एसएनसीयू वार्ड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डॉक्टर और मेटरनिटी में स्टॉफ नर्स अनुपस्थित पाई गई। जिसपर कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधितों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। 

    निरीक्षण के दौरान कलेक्टर सिंह से जिला अस्पताल के रसोई घर का भी निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार सपना शर्मा, आरएमओ अजय पटेल सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.