शहर में बनेगा रावण का चलित पुतला, धड़ से अलग होंगे रावण के 10 सिर
दशहरा उत्सव समिति का गठन

दीपक चौहान, अध्यक्ष दशहरा उत्सव समिति ,जलज ठाकुर, सह संयोजक ,मनीष सिसौदिया, सचिव ,नरेंद्र प्रजापति, कोषाध्यक्ष नियुक्त
प्रयास न्यूज , शाजापुर। इस बार शाजापुरवासियों के लिए दशहरा मैदान पर रावण दहन कार्यक्रम रोमांच भरा रहेगा। जैसे ही श्रीराम के उद्घोष गूंजेंगे वैसे ही रावण का सिर धड़ से अलग हो जाएगा। ये नजारा नगरवासी 8 से 10 बार देखेंगे। इस बार 75 फीट का रावण आकर्षण का केंद्र बनेगा।
सर्व हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष पं. आशीष नागर ने इस बार प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक चौहान को सौंपी है, जिनके नेतृत्व में इस बार दशहरा उत्सव रोमांचक व आकर्षक तरीके से संपन्न होगा। दशहरा उत्सव समिति अध्यक्ष दीपक चौहान ने बताया कि इस बार दशहरा उत्सव को कुछ अलग और रौचक बनाने के लिए 75 फीट चलित रावण का निर्माण किया जा रहा है। जो आकर्षण का केंद्र रहेगा। जिसमें रावण का धड़ सिर से अलग होगा। ये प्रक्रिया श्रीराम के उद्घोष के साथ बार-बार दोहराई जाएंगी। इसके बाद रावण का दहन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नगर में बरसों से दशहरा उत्सव का आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है। इस वर्ष भी इस परंपरा का निर्वहन किया जाएगा।
डेढ़ घंटे तक होगी आतिशबाजी –
उन्होंने बताया कि इस बार 71 फीट ऊंचे रावण के साथ 32-32 फीट ऊंचे मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले भी तैयार किए गए हैं। इनका दहन 2 अक्टूबर की शाम डेढ़ घंटे तक भव्य आतिशबाजी के बीच होगा। उज्जैन से आए कलाकार संजय ने बताया कि इन पुतलों को बनाने में 20 दिन का समय लगा है। रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले शाजापुर में ही तैयार किए गए हैं। पुतला दहन से पहले लगभग डेढ़ घंटे तक विशेष आतिशबाजी की जाएगी।
एसपी ने किया आयोजन स्थल का निरीक्षण –
2 अक्टूबर को मनाए जाने वाले दशहरा पर्व को लेकर मंगलवार को एसपी यशपालसिंह राजपूत स्टेडियम पर पहुंचे। जहां उन्होंने समिति पदाधिकारियों के साथ आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही सदस्यों से तैयारियों के बारे में जानकारी भी ली। वहीं उन्होंने सभी पदाधिकारियों को आवश्यक सुझाव भी दिए। इस अवसर पर समिति सर्व हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष पं. आशीष नागर, दशहरा उत्सव समिति संयेाजक दीपक चौहान, सह संयोजक जलज ठाकुर, महासचिव मनीष सोनी, संरक्षक दिलीप भंवर, तुलसीराम भावसार, प्रेम यादव, सत्या वात्रे आदि उपस्थित थे। शाजापुर से सागर गौड की रिपोर्ट
