देवास एसपी बने क्लास टीचर , बच्चों को दिए सुरक्षा के टिप्स
साइबर ठगी, फेक कॉल सहित कई जानकारियां दी

एसपी ऑफिस बना क्लासरूम, स्कूली बच्चों को SP पुनीत गेहलोद ने सिखाए पुलिसिंग के गुण
प्रयास न्यूज, देवास ।आज का युवा, कल का भविष्य… इसी सोच को साकार करते हुए देवास पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद का कक्ष आज क्लास रूम में तब्दील हो गया। सेंट्रल इंडिया एकेडमी के स्कूली बच्चों को SP गेहलोद ने खुद पुलिसिंग, साइबर ठगी से बचाव, फेक कॉल्स से सतर्कता और डिजिटल अरेस्ट जैसे मामलों में जागरूक किया।
बच्चों ने कंट्रोल रूम का दौरा कर जाना कि कैसे पुलिस पूरे जिले की सुरक्षा का जिम्मा संभालती है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने बच्चों से संवाद करते हुए बताया कि ये युवा पीढ़ी आने वाले भारत की रीढ़ हैं, और अगर ये जागरूक होंगे तो समाज में अपराध खुद-ब-खुद कम होंगे।
बच्चों में दिखा उत्साह, छात्रा अनन्या सिंह ने कहा – “हमने आज बहुत कुछ सीखा जो हमारी रोज़मर्रा की ज़िंदगी में मदद करेगा।”
वहीं SP पुनीत गेहलोद ने कहा कि “इस तरह की पहल आगे भी जारी रहेगी जिससे बच्चे पुलिसिंग को नजदीक से समझ सकें और खुद को सुरक्षित रख सकें।”
