MPEB देवास की सुरक्षा ड्रिल

प्रयास न्यूज, देवास । संचारण संधारण सम्भाग देवास में सेफ्टी ड्रिल (सुरक्षा अभ्यास) और सुरक्षा प्रशिक्षण का आयोजन किया गया, जिसमें समस्त वितरण केंद्र प्रभारियों सहित लाइन कर्मी उपस्थित रहे। कार्यपालन यंत्री  सिद्दीकी द्वारा कार्य के दौरान सुरक्षा उपकरणों की महत्ता और जीवन में सुरक्षा साधनों की आवश्यकता को बहुत ही गहराई से समझाया गया। वितरण केंद्र प्रभारियों द्वारा सुरक्षा उपकरणों के उपयोग करने पर कर्मचारियों की सुरक्षा कैसे हुई और उपयोग न करने पर कैसे घातक दुर्घटना हुई इन अनुभवों को साझा करते हुए सुरक्षा उपकरण के उपयोग के महत्व को समझाया गया।

वरिष्ठ सहायक यंत्री  आर सी जमोडिया द्वारा प्रत्येक सुरक्षा उपकरणों की उपयोगिता को समझाया गया। लाइन पर कार्य करते समय परमिट की आवश्यकता और परमिट जारी करने के नियमों से भी अवगत करवाया गया। गम बूट, हेंड ग्लोबज, हेलमेट, अर्थ रॉड आदि सुरक्षा उपकरणों से किस प्रकार सुरक्षा होती है यहां तक कि विभाग की यूनिफॉर्म के उपयोग पर भी प्रकाश डाला गया। अंत मे  सिद्दीकी  द्वारा कर्मचारियों को सुरक्षा साधनों से कार्य करने की शपथ दिलवाई गयी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.