इंदौर जिले में वर्षा की जानकारी !


प्रयास न्यूज , इंदौर ।इंदौर जिले में आज सुबह 8.30 बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटें में सर्वाधिक वर्षा 20.3 मिलीमीटर सांवेर में दर्ज की गई। इसके अलावा इंदौर में 19 मिलीमीटर और देपालपुर क्षेत्र में 14.8 मिलीमीटर वर्षा हुई। इसे मिलाकर जिले में जारी मानसून सत्र में अभी तक 192.9 मिलीमीटर (साढ़े 7 इंच से अधिक) औसत वर्षा हो चुकी है। गत वर्ष इस अवधि में जिले में 311.7 मिलीमीटर (सवा 12 इंच से अधिक) औसत वर्षा हुई थी।
वर्षामापी केन्द्र इंदौर में 187.1 मिलीमीटर, महू में 262 मिलीमीटर, सांवेर में 185.7 मिलीमीटर, देपालपुर में 247.1 मिलीमीटर, गौतमपुरा में 103.4 मिलीमीटर और हातोद में 172 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। जबकि गत वर्ष इस अवधि में वर्षामापी केन्द्र इंदौर में 250.7 मिलीमीटर, महू में 196 मिलीमीटर, सांवेर में 346.8 मिलीमीटर, देपालपुर में 460.2 मिलीमीटर, गौतमपुरा 382.2 में मिलीमीटर और हातोद में 234.1 मिलीमीटर वर्षा हुई थी।

सोर्स – सूत्र

Leave A Reply

Your email address will not be published.