डॉटर्स-पेरेंट्स एसोसिएशन द्वारा वृक्षारोपण

प्रयास न्यूज, इंदौर। डॉटर्स पेरेंट्स एसोसिएशन संस्था द्वारा तलावली चांदा तालाब पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम पर्यावरण विद् डॉ. दिलीप वागेला के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। आम, नीम, पीपल आदि के 101 पेड़ लगाये गए।
संस्था के अध्यक्ष गिरीश रोमा माहेश्वरी ने बताया कि संस्था के लगभग सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज की एवं रोपे गये पौधों का समय-समय पर ध्यान देने पर सहमति जताई।
संस्था के अनिल व्यास ने बताया कि यह संस्था बेटियों के माता-पिता संचालित करते हैं, जो महिला एवं बच्चियों के उत्थान हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करती है।


कार्यक्रम में सर्वश्री अशोक मल्होत्रा, प्रो ओपी भाटिया, वंदना भाटिया, निशि रमेश गंभीर, निर्मला राजकुमार अग्रवाल, वीणा केएल जैन, नीरजा प्रभुदयाल शर्मा, राघव अंजलि भटजीवाले, नन्दा विजय उपाध्याय,
कृष्णा अनिल व्यास, सुनीता डॉ. राजेश बंसल, दिव्या राजेश पंड्या, अनिता सत्यनारायण अग्रवाल, विजया मदनसिंग नेगी, डिम्पल सुशील कपूर, चित्रा गोविन्द अग्रवाल, अर्चना राजीव भटजीवाले, संध्या संतोष पाण्डेय, मनीषा राजीव गर्ग, मोना मुकेश व्यास, वीणा सुरेश ओझा, एस पी मित्तल, राजकुमारी प्रीतम माखीजा, निशा अजय बियाणी, सुधा अनिल माहेश्वरी उपस्थिति थे।
इस कार्य में डॉ. राजेन्द्र बाफना, संजय अग्रवाल और अखिलेश जैन का विशेष सहयोग रहा। सभी सदस्यों ने भविष्य में इसी प्रकार वृक्षारोपण व उनका संरक्षण करने का संकल्प लिया।
आभार प्रदर्शन रमेश गंभीर ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.