महाकाल सेवा फाउंडेशन का सेवा कार्य सतत जारी
पीड़िता बुजुर्ग को पुलिस की मदद से पहुंचाया आश्रम

प्रयास न्यूज, इंदौर । डायल 100 के माध्यम से चंदन नगर थाना पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक बुजुर्ग अम्मा जिनकी उम्र लगभग 85 वर्ष है रात के अंधेरे में सिंदोडा गांव में भटक गई है बुजुर्ग के साथ कोई दुर्घटना ना हो जाए इसलिए गांव के रहवासियों द्वारा अम्मा की जानकारी पुलिस को दी तत्काल पुलिस मौके पर पहुंचकर अम्मा को थाने लेकर आई अम्मा जी की जानकारी पुलिस ने सामाजिक संस्था महाकाल सेवा फाउंडेशन एवं श्री एकांश सामाजिक सेवा संस्थान के प्रियांशु पांडे को दी ।

पांडे ने तत्काल आशाजलि सेवा आश्रम अभिषेक शुक्ला से संपर्क कर बुजुर्ग अम्मा को उचित स्थान आशाजली सेवा आश्रम बिचौली पहुंचा गया अम्मा की मानसिक स्थिति भी स्थिर नहीं है बुजुर्ग अब आश्रम में ही अपना जीवन यापन करेगी पुलिस एवं समाजसेवकों का समन्वय कहीं पीड़ित महिलाओं की मदद कर चुका है संस्था महाकाल सेवा फाउंडेशन पूर्व में भी पीड़ित महिलाओं की मदद कर चुकी है पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर जरूरतमंदों की मदद सतत जारी है ।
