दांतों की परेशानी को हल्के में ना ले , तकलीफ बढ़ सकती है – डॉ.ऋचा

बड़ी संख्या में पहुंचे समाजजन

महामना पंडित मदनमोहन मालवीय जयंती पर निःशुल्क दंत चिकित्सा परामर्श शिविर संपन्न

इंदौर । श्री श्रीगौड़ ब्राह्मण युवा परिषद चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा भारत रत्न , महामना पंडित मदनमोहन मालवीय जयंती के अवसर पर निःशुल्क दंत चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन डेंटल स्पेशलिटी सेंटर नवलखा पर आयोजित किया गया ।जिसमे सुप्रसिद्ध दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. ऋचा तिवारी व्यास द्वारा समाजजनों का आधुनिक मशीनों और उपकरणों द्वारा जांच कर चिकित्सा परामर्श दिया ।


संस्थापक और प्रदेश अध्यक्ष पं. आदित्य उपाध्याय और प्रदेश महासचिव पं. मनीष जोशी ने बताया कि आयोजन में दांतों की देखभाल के लिए डॉ.ऋचा तिवारी व्यास द्वारा सलाह देते हुए दांतों के रखरखाव को लेकर मार्गदर्शन दिया ।
प्रदेश कोषाध्यक्ष पं.अमित व्यास और अर्चना उपाध्याय ने बताया कि मुख्य अतिथि वैज्ञानिक डॉ.सुनील व्यास थे । अध्यक्षता सतीश शर्मा ने की । विशेष अतिथि विजय पाठक , नरेंद्र मंडलोई , सीमा दुबे,निरूप जोशी, शैलेन्द्र मंडलोई, शैलेन्द्र चौबे, कमलकांत जोशी, पंकज उपाध्याय थे । संचालन पं. सागर जोशी ने किया । आभार पं. ऋषभ दुबे ने माना।

Leave A Reply

Your email address will not be published.