खरगोन में युवक युवती परिचय सम्मेलन 29 दिसंबर को
श्रीगौड ब्राह्मण समाज की बैठक इंदौर में संपन्न

अब समय आ गया है सम्पूर्ण श्रीगौड़ ब्राह्मण समाज की ताकत और एकता दिखाने का । सारे मतभेद भुलाकर समाज को मजबूत करने के महाअभियान में समाज के हर व्यक्ति को जोड़ना है । आने वाली पीढ़ी को एक मजबूत ओर सशक्त समाज देने का प्रयास करना है । यह ओजस्वी बाते इन्दौरवमे श्रीगौड़ ब्राह्मण समाज की संस्थाओं के प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण बैठक में वक्ताओं द्वारा कही गई ।

इस बैठक में 29 दिसंबर को खरगोन में होने वाले भव्य परिचय सम्मेलन को लेकर कार्ययोजना बनाते हुए चर्चा की गई । बैठक में पूर्व विधायक रवि जोशी के प्रतिनिधि के रूप में मधुसूदन दुबे ,स्वधा पंडित, प्रकाश चौबे बड़वानी , ज्योति दुबे खरगोन , अतुल पंडित खरगोन सहित कई समाजजन पहुंचे और इंदौर के श्रीगौड़ ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों से चर्चा कर परिचय सम्मेलन को सफल बनाने की अपील भी की । प्रयास न्यूज इंदौर से आदित्य उपाध्याय की रिपोर्ट
#PrayasNewsMP
