मालवा निमाड़ में कांग्रेस के बड़े नेताओं की हार ने चौकाया

मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार बनी और इंदौर में कांग्रेस का सफाया हुआ

आदित्य उपाध्याय , इंदौर । मध्यप्रदेश में कांग्रेस की बड़ी हार ने सबको चौका दिया है । प्रदेश के बड़े नेता जिसमे पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा , जीतू पटवारी , विजयलक्ष्मी साधो, जैसे मालवा निमाड़ के बड़े कांग्रेस नेताओं को पराजय का सामना करना पड़ा। इंदौर की नौ विधानसभाओं में से एक भी कांग्रेस नही जीत पाई । इंदौर में हुई भाजपा की प्रचंड जीत और कांग्रेस की आश्चर्यजनक पराजय को कांग्रेस ने स्वीकार किया है और मंथन करने की भी बात कही है । पिंटू जोशी , सत्तू पटेल, और जीतू पटवारी की हार ने भी सबको चौका दिया है । बहरहाल , इंदौर में अब भाजपा का सांसद , भाजपा का महापौर और सभी नौ विधानसभाओं में भी भाजपा के ही विधायक बनने से भारतीय जनता पार्टी और अधिक मजबूत हुई है वही कांग्रेस का सफाया हो गया है । 

Leave A Reply

Your email address will not be published.