प्रयास सेवा सम्मान से गूंजा प्रदेश , 200 प्रतिभाएं हुईं सम्मानित

प्रयास समूह ने किया प्रदेशभर की प्रतिभाओं का सम्मान

प्रयास न्यूज, इंदौर । प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती । हर कदम संघर्ष के साथ सफलता जरूर मिलती है ।जितना बड़ा संघर्ष होगा सफलता भी उतनी ही बड़ी मिलेगी ।प्रयास समूह ने आज मध्यप्रदेश की चुनिंदा प्रतिभाओं को सम्मानित कर अपनी सकारात्मक दूरदृष्टी का परिचय दिया है । यह सम्मान सिर्फ मनोबल बढ़ाने के लिए है जो आगे और मेहनत करने का हौसला देता है ।

यह कहना है प्रयास समूह द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय रायस सेवा सम्मान 2026 में अतिथियों का ।

संयोजक आदित्य उपाध्याय ने बताया कि प्रदेश की 200 से अधिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया ।सम्मानित होने वालो में पत्रकार, डॉक्टर, शिक्षक,खिलाड़ी, पुलिस,राजनीति, साहित्यकार, सामाजिक कार्यकर्ता, वकील सहित अन्य क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वालो को सम्मानित किया गया ।

समारोह में इंदौर , देवास, उज्जैन, सोनकच्छ,कसरावद, नरसिंहपुर, अशोक नगर, धार, बड़वानी, ग्वालियर , बुधनी ,बाग,नीमच ,सहित अन्य क्षेत्रों से प्रतिभाशाली पहुंचे।

मुख्य रूप से महापौर पुष्यमित्र भार्गव , महामंडलेश्वर दादू महाराज, संतोष शुक्ला, हृदेश दीक्षित, अंकित जोशी, अनंत महंत , रवि सहाय, इंदल सिंह राणा, राजेश करोसिया, दिनेश शर्मा, गुलशन यादव, अनूप शुक्ला, विनोद द्विवेदी,नरेंद्र जोशी, सुनील व्यास,कमल मंडलोई,अनिल जोशी ( राऊ ),विमला जोशी,मोनिका शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे ।संचालन महक चौधरी ने किया।

स्वागत वर्षा चौहान, प्रीति सोनी , अंकित श्रीवास्तव, मनीष जोशी , अमित व्यास, दीप्ति श्रीवास्तव , एड.भवानी आर्य,अमित पांडे,देवेंद्र चौहान,विशाल लश्करी, आशीष जोशी आदि ने किया ।आभार ऋषभ दुबे ने माना ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.