MP : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, किसान कल्याण और गरीब हितैषी योजनाओं को मिलेगी गति

मध्यप्रदेश में मोहन सरकार के मंत्री परिषद की बैठक में कई निर्णय

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद बैठक के प्रमुख निर्णय

– प्रदेश के सर्वांगीण विकास, जनकल्याण और सांस्कृतिक गौरव को बढ़ावा देने के लिए ₹5,960 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी दी गई ।

– मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं कल्याणी विवाह सहायता योजना को वर्ष 2026 से अगले 5 वर्षों तक जारी रखने का निर्णय, इसके लिए ₹1,740 करोड़ 57 लाख स्वीकृत मिली।

– 225 शासकीय माध्यमिक शालाओं को हाई स्कूल तथा 300 हाई स्कूलों को हायर सेकेंडरी में उन्नयन की सैद्धांतिक स्वीकृति दी गई।

– शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर अल्पावधि फसल ऋण योजना के तहत किसानों के हित में नई शर्तों को मंजूरी।

– शुजालपुर (शाजापुर) में नवीन शासकीय विधि महाविद्यालय प्रारंभ करने की स्वीकृति।

– लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली के परिवहन एवं कमीशन व्यय के लिए ₹3,580 करोड़ 7 लाख की स्वीकृति।

– पीएम जनमन एवं धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत जनजातीय क्षेत्रों के विद्युतीकरण कार्यों के लिए राज्यांश उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया ।

– शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, किसान कल्याण और गरीब हितैषी योजनाओं को गति देने वाले विभिन्न प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।।

(खबर सोर्स भोपाल जनसंपर्क)

Leave A Reply

Your email address will not be published.