आखिर बन ही गया योग , कल होगी समाज को बुलंदियों पर ले जाने वाली शपथ

श्रीगौड़ ब्राह्मण समाज इंदौर की नई टीम का शपथ विधि कार्यक्रम

आदित्य उपाध्याय, इंदौर । आखिर श्रीगौड़ ब्राह्मण समाज इंदौर की नवीन कार्यकारिणी का शपथ विधि समारोह का योग बन ही गया । कल , 20 नवंबर  2022,रविवार को शाम साढ़े 5 बजे यह नई टीम समाजजनों के समक्ष समाज को बुलंदियों पर ले जाने, समाज को  हर क्षेत्र में आगे ले जाने की शपथ लेगी । 
शपथ समारोह द्वारकापुरी क्षेत्र स्थित श्री महालक्ष्मी परिसर में होगा जिसमे नई टीम अधिक से अधिक समाजजनों को आमंत्रित करने में लगी है ताकि यह आयोजन भव्य हो सके ।
आपको बता दे की श्रीगौड़ ब्राह्मण समाज इंदौर के चुनाव पिछली 16 अक्टूबर को संपन्न हुए थे लेकिन लगभग  एक महीने बाद शपथ लेने का योग बन पाया है ।
यह पदाधिकारी लेंगे शपथ :-
अध्यक्ष – मनोहर दुबे , सचिव – मनोज दुबे
उपाध्यक्ष – रंजना पाठक , मुकेश शर्मा
कोषाध्यक्ष – सुभाष जोशी
प्रचार सचिव – अरुण मंडलोई
सह सचिव – राजेश पाठक
संचालक – नरेंद्र मंडलोई ,रेणु ठाकुर ,जयश्री व्यास ,मनीष जोशी   ।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.