आदित्य उपाध्याय, इंदौर । आखिर श्रीगौड़ ब्राह्मण समाज इंदौर की नवीन कार्यकारिणी का शपथ विधि समारोह का योग बन ही गया । कल , 20 नवंबर 2022,रविवार को शाम साढ़े 5 बजे यह नई टीम समाजजनों के समक्ष समाज को बुलंदियों पर ले जाने, समाज को हर क्षेत्र में आगे ले जाने की शपथ लेगी ।
शपथ समारोह द्वारकापुरी क्षेत्र स्थित श्री महालक्ष्मी परिसर में होगा जिसमे नई टीम अधिक से अधिक समाजजनों को आमंत्रित करने में लगी है ताकि यह आयोजन भव्य हो सके ।
आपको बता दे की श्रीगौड़ ब्राह्मण समाज इंदौर के चुनाव पिछली 16 अक्टूबर को संपन्न हुए थे लेकिन लगभग एक महीने बाद शपथ लेने का योग बन पाया है ।