स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार की जिम्मेदारी मिली युवा अनिरुद्ध को

अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी परिवार कल्याण परिषद में मिली नई जिम्मेदारी

प्रयास न्यूज, इंदौर । अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी परिवार कल्याण परिषद, नई दिल्ली के संगठन में युवा समाजसेवी पं. अनिरुद्ध शर्मा को इंदौर जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इंदौर के परेड ग्राउंड पर आयोजित गरिमामय समारोह में परिषद का नियुक्ति पत्र 106 वर्षीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. बसंतीलाल पाण्डे द्वारा पं. अनिरुद्ध शर्मा को सौंपा गया। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं संगठन के पदाधिकारियों ने उन्हें नवीन दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
प्रदेश अध्यक्ष सुधीर सेठिया की अनुशंसा एवं संभाग अध्यक्ष राकेश शास्त्री की सहमति से पं. अनिरुद्ध शर्मा को इंदौर जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। परिषद ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके सक्रिय सामाजिक योगदान से संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा राष्ट्रवादी एवं सामाजिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।
समारोह में गोपीकृष्ण पाण्डेय, प्रीतम सावलानी , राधेश्याम गुप्ता, पं. राजकुमार प्रभुदयाल चौबे,  सरिता आशीष तिवारी, ओमप्रकाश जगन्नाथ  वर्मा, उमेश नरसिंह पारीख, प्रदेश संयोजक अशोक सिंधु, प्रवक्ता वर्षा जैन, राष्ट्रीय संयोजक नित्यानंद शर्मा, पं. मोहित शर्मा, जिला अध्यक्ष दिनेश दुबे सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।


श्री परशुराम महासभा मध्यप्रदेश के प्रदेश प्रभारी पं. संजय मिश्रा एवं पं. शैलेन्द्र जोशी ने भी पं. अनिरुद्ध शर्मा को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दीं।
पं. अनिरुद्ध शर्मा की नियुक्ति को सामाजिक एवं राष्ट्रहित के कार्यों में युवाओं की बढ़ती भागीदारी और नई जिम्मेदारियों में युवाशक्ति के विश्वास के रूप में देखा जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.