ग्राम जिंदाखेड़ा में व्यास परिवार ने किया पौधारोपण
नन्हे बालक अधिराज ने भी निभाई अपनी जिम्मेदारी

प्रयास न्यूज, इंदौर । आज पर्यावरण की सुरक्षा और आने वाली पीढ़ी के सुनहरे भविष्य को लेकर व्यास परिवार द्वारा जिंदाखेड़ा ग्राम में पौधारोपण कर उसकी देखरेख का संकल्प लिया ।इस दौरान नन्हे बालक अधिराज व्यास ने भी अपने छोटे छोटे हाथों से पौधारोपण किया ।

विश्व प्रसिद्ध पर्यावरण वैज्ञानिक , श्रीगौड़ पेढ़ी इंदौर के संचालक डॉ. सुनील व्यास ने बताया कि हर व्यक्ति को , फिर वो किसी भी धर्म समाज से ताल्लुक रखता हो उसे ,अपने परिवार के साथ कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए ताकि पर्यावरण के प्रति हर सदस्य अपनी जिम्मेदारी समझ सके ।
व्यास ने बताया कि इस दौरान 21 फलदार पौधे लगाए गए जिसमें आम, आंवला,चीकू,सहित अन्य पौधे लगाए गए ।
इस दौरान अंजली व्यास,शिवांगी व्यास, शिवांश व्यास सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे ।
Prayas News MP
