IDA की कार्यवाही : करोड़ो के मकानों से हटाया कब्जा

राजीव आवास विहार को कराया जा रहा है अतिक्रमण मुक्त

प्रयास न्यूज, इंदौर । इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा योजना क्रमांक 114 स्थित राजीव आवास विहार में अपनी संपत्तियों को अवैध कब्जों से मुक्त कराने के अभियान के तहत आज योजना क्रमांक 114 स्थित राजीव आवास विहार में अतिक्रमण मुक्त कराया गया। 

प्राधिकरण मुख्य कार्यपालिक अधिकारी डॉ. परिक्षित झाडे ने बताया कि कार्रवाई के दौरान 11 अवैध रूप से अतिक्रमित आवासीय परिसरों (रो-हाउस) को कब्जामुक्त कराया गया। इन परिसरों का वर्तमान बाजार मूल्य ₹1 करोड़ से अधिक है। उल्लेखनीय है कि राजीव आवास विहार में लाभग 1000 से अधिक आवासीय प्रकोष्ठों का व्ययन प्राधिकारी द्वारा किया गया है।

यह कार्रवाई पुलिस प्रशासन के सहयोग से शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। आपने स्पष्ट किया कि किसी भी संपत्ति पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा ऐसे मामलों में आगे भी वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Prayas News MP

Leave A Reply

Your email address will not be published.