इंदौर में पत्रकारों के सामने पत्रकारों के लिए बड़ी बात बोल गए कमिश्नर खाड़े
पत्रकारों का बढ़ा दिया हौसला

एक पत्रकार को संघर्ष से मिलती है ब्रेकिंग न्यूज , सफलता लक्ष्य नहीं, यात्रा है – संभागायुक्त खाड़े
– पुलिस कमिश्नर ने दिलाई नशे से दूर रहने की शपथ
– इंदौर प्रेस क्लब द्वारा काबिलियत को सलाम कार्यक्रम में 100 से अधिक बच्चों का सम्मान

प्रयास न्यूज, इंदौर । इंदौर प्रेस क्लब द्वारा काबिलियत को सलाम कार्यक्रम के माध्यम से पत्रकारों के 100 से अधिक बच्चों को सम्मानित किया गया जिससे बच्चों का मनोबल बढ़ सके ।
इस अवसर पर संभागायुक्त सुदाम खाड़े ने कहा कि ब्रेकिंग न्यूज़ के पीछे एक पत्रकार का बड़ा संघर्ष होता है। पत्रकार का पेशा बड़ा कठिन है वह दिन- रात परिश्रम करता है, फिर चाहे मौसम कैसा भी हो। उन्होंने कहा कि सफलता कोई लक्ष्य नहीं है एक यात्रा है और इसके बाद एक नई यात्रा की शुरुआत होती है। उन्होंने कहा कि सफलता मिलने का समय निश्चित नहीं होता, लेकिन वह मिलती जरूर है ।
कार्यक्रम मे पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह, शिक्षाविद् सिद्धांत जोशी, सुश्री शोभा पैठनकर मुख्य रूप से मौजूद रहे ।
इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक कर्दम, प्रमोद दीक्षित, मुकेश तिवारी, अभय तिवारी,प्रियंका पांडे, पूनम शर्मा, संजय त्रिपाठी, लक्ष्मीकांत पंडित सहित कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया ।
नशे से दूर रहने की शपथ –
पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने सभी बच्चों को बधाई देते हुए बच्चों और उनके अभिभावकों सहित पत्रकारों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई।

फेंसिंग ( तलवारबाजी ) खिलाड़ी को भी किया सम्मानित –
इंदौर प्रेस क्लब द्वारा जहां अच्छे नंबर लाने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया वही प्रतियोगी परीक्षाओं में उतीर्ण बच्चों का भी सम्मान किया साथ ही फेंसिंग ( तलवारबाज़ी ) में गोल्ड मैडल प्राप्त करने वाले पत्रकार आदित्य उपाध्याय के बेटे अनय उपाध्याय को भी विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम का संचालन इंदौर प्रेस क्लब महासचिव प्रदीप जोशी ने किया।
