वनकर्मियों पर हमला करने वाले धराएं

थाना कमलापुर पुलिस की ऑपरेशन प्रहार के तहत प्रभावी कार्यवाही

— घटना के मात्र 4 घंटे में वन अमले पर हमला करने वाले 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया  अन्यवकी तलाश जारी

प्रयास न्यूज, देवास । ऑपरेशन प्रहार के तहत देवास पुलिस अधीक्षक  पुनीत गेहलोद के द्वारा समस्त थाना प्रभारीयों एवं उनके अधीनस्थों को जिले में अवैध गतिविधियों में सम्मिलित लोगों के विरुद्ध कार्य करने वाले अपराधियों को चिन्हित कर मिशन स्तर पर उनके खिलाफ कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है । इसी क्रम में थाना कमलापुर पर दिनांक-13/06/2026 को ग्राम भील आमला में वन विभाग के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा अतिक्रमण रोकने हेतु कार्यवाही की जा रही थी इसी दौरान गांव के लोगों ने मिलकर एक मत होकर लाठी डंडो पत्थरों से हमला कर उनके शासकीय शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाते हुए उनके शासकीय वाहनो तथा जेसीबी वहां आदि में तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया तथा घटना में पांच बनाकर में घायल हो गए जिनका इलाज आरआर हॉस्पिटल चापड़ा में जारी है घटना की रिपोर्ट पर से थाना कमलापुर पर अपराध क्रमांक 193/2026 धारा 296,351(3),191(2),(3),121(1),132,324(5)(6) BNS,3 लोक संपत्ति निवारण अधिनियम का पंजीबद्ध किया गया!

 घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक देवास द्वारा घटनास्थल पर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस संजय सिंह बेस बागली एवं थाना प्रभारी बागली मनोज सिंह को तथा बिजवाड़ चौकी प्रभारी विनय सिंह बघेल को मय पुलिस बल के तत्काल भेजा गया और स्थिति को नियंत्रित करने एवं आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे जिसके आधार पर पुलिस टीमों द्वारा लगातार भील आमला के जंगलों में दविस देकर कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया!

पुलिस विभाग के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के नाम – 

आरोपी-01- शिवम पिता गब्बर डाबर जाति भील उम्र 24 साल निवासी ग्राम भील आमला,

02- विशाल पिता दिलीप बुंदेला उम्र 26 साल निवासी चौकी मोहल्ला भील आमला

03- मंसाराम पिता भेरुजी जाति भील उम्र 50 साल निवासी ग्राम भील अमला

04- धन्ना लाल पिता मानसिंह बामनिया उम्र 50 साल निवासी भील आमला

( खबर सोर्स पुलिस विभाग देवास द्वारा )

Leave A Reply

Your email address will not be published.