श्री परशुराम सेना ने लगाया स्वास्थ्य शिविर , 180 से अधिक समाजजनों ने कराया चेकअप
चिकित्सा के क्षेत्र में विशिष्ट भूमिका निभाने वाले समाजसेवियों का सम्मान

प्रयास न्यूज ,इंदौर । श्री परशुराम सेना और केयर CHL हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 180 समाज जनों ने लाभ लिया ।
श्री परशुराम सेना चिकित्सा प्रकोष्ठ के डॉक्टर भरत बागोरा, पं. अनूप शुक्ला , प्रकाश शर्मा (पप्पी) ने बताया की निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मनीष पोरवाल, डॉ नितिन मोदी द्वारा हार्ट की जानकारी एवं लोगों के हार्ट संबंधित बीमारियों के बारे में प्रश्नों का उत्तर दिया गया वही शिविर में हार्ट चेकअप भी किया गया ,कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. सरला मसंद द्वारा स्त्रियों के संबंध में होने वाली बीमारियों की जानकारी दी गई ,दांत रोग विशेषज्ञ नीलम बागड़ी ने लोगों को जानकारी दी मुख सुधी स्वास्थ्य शुद्ध, न्यूयूरोफिजिशियन युवा डॉक्टर सिद्धार्थ शर्मा द्वारा हार्ट अटैक के साथ ही पैरालिसिस का अटैक भी लोगों को हो रहा है वह भी ब्लड क्लोट की वजह से होता है । शर्मा द्वारा कई महत्वपूर्ण जानकारीयां भी दी गई, डॉ सिद्धार्थ चौबे डॉ अनुराग चतुर्वेदी ,और अन्य चिकित्सा क्षेत्र के नामी डॉक्टरो द्वारा निशुल्क रजिस्ट्रेशन कर जांच पर 20 से 30 % की छूट एवं पूरे वर्ष भर मिलने वाली छूट का लाभ हेतु स्वास्थ्य शिविर का 180 लाभार्थियों ने लिया ।
चिकित्सा के क्षेत्र में विशिष्ट भूमिका निभाने वाले ब्राह्मण सेवा संगठन के सत्येंद्र शर्मा, विंध्याचल सोशल ग्रुप के डॉक्टर आर एन मिश्रा, गीता भवन अस्पताल के हेमंत शर्मा और अरविंदो हॉस्पिटल के रजिस्ट्रार डॉक्टर आनंद मिश्रा का सम्मान किया गया ।

कार्यक्रम में विधायक रमेश मेदोला ,महापौर पुष्पमित्र भार्गव , राधेश्याम शर्मा ( गुरुजी ठंडाई), अनु बाजपेई,भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा , वरिष्ठ पत्रकार नवनीत शुक्ला, अरविंदो कॉलेज के रजिस्ट्रार आनंद मिश्रा, हरीश विजयवर्गी ,नानूराम कुमावत मुख्य रूप से मौजूद रहे ।

कार्यक्रम का संचालन प्रदेश प्रवक्ता दीपक शुक्ला ने किया । अतिथियों का स्वागत बंसीलाल पुरोहित , मीनू शर्मा ,कपिल पांडे ,धीरज मेथिल , अनिल तिवारी ,गौतम तिवारी , निर्मल दुबे ,नवीन शर्मा,भूपेंद्र तिवारी, उमाशंकर चतुर्वेदी,आरती मिश्रा ,जया तिवारी ,विजेंद्र दीक्षित ,मोनाश जोशी ,सुधीर उपाध्याय ,शुभम पांडे, मनोज शुक्ला ने किया । आभार पं. दीपक शर्मा और डॉ.अनुराग चतुर्वेदी ने माना।

