मानवता की सेवा ही सच्ची उपासना – राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी आरती दीदी
रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट किए

प्रयास न्यूज, इंदौर । प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विद्यालय की पूर्व मुख्य प्रशासिका दादी प्रकाशमणि जी की 18 वीं पुण्य तिथी के अवसर पर विश्व बंधुत्व दिवस कार्यक्रम और रक्तदान शिविर का आयोजन ओम शांति भवन, न्यू पलासिया इंदौर में किया गया ।इस अवसर पर इंदौर जोन इंचार्ज ब्रह्माकुमारी राजयोगिनी आरती दीदी जी ने कहा कि रक्तदान महादान हे हमारा एक यूनिट ब्लड किसी की जान बचा सकता हे ब्लड डोनेशन से आयरन का लेवल भी कम होता है हार्टबीट ठीक रहता है हृदय रोग की संभावना कम होती है रक्तदान के साथ-साथ हमें आध्यात्मिकता का दान देना चाहिए क्योंकि रक्तदान से हमारा शरीर स्वस्थ होता है ओर आध्यात्मिकता के दान से हमारा मन स्वस्थ रहता है।दादीजी को स्नेहांजलि देते हुए अपने कहा कि दादी प्रकाशमणि जी का आभामंडल अद्भूत था पर्यावरण और मानवता की सेवा उनके जीवन का लक्ष्य था ।
इस संबध में रोटरी इंटरनेशनल के पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अनीश मलिक ने कहा कि प्रकाशमणी दादी जी एक दिव्य आभामंडल की महिला थी जिनके नेतृत्व में आश्रम ने दिनों दिन प्रगति की ! ब्रह्माकुमारीज द्वारा पर्यावरण के साथ-साथ मानव जीवन की सेवा के लिए रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है यह बहुत ही प्रशंसनीय है ! नई दुनिया के संपादक डॉ जितेंद्र व्यास ने कहा कि नव सृजन हमेशा करना चाहिए क्योंकि रक्तदान एक ऐसा दान है जो कि मानवता की एक अद्भुत सेवा है जिंदगी और मौत के बीच में संघर्षरत व्यक्ति के प्राण बचाता है । संस्था द्वारा विश्व भर में व्यक्तिगत रूप से हो रहे परिवर्तन से सामाजिक जीवन में परिवर्तन संभव है ।
प्रारंभ में राकेश भाई ने आयोजन के उद्देश्य के बारे में समझाया कि पूरे भारत और नेपाल में विशाल ब्लड डोनेशन का कार्यक्रम किया जा रहा है और करीबन 1 लाख यूनिट ब्लड इकट्ठा करके विश्व रिकॉर्ड बनाया जाएगा ।समाजसेवी सुरेश गुप्ता , ब्रह्माकुमारी वीका बहन , डॉक्टर सतीश पाठक ने दादी जी से संबंधित अपने अनुभव साझा किया
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों और नागरिकों ने दादी जी को स्नेहांजलि अर्पित की और इसके बाद ब्लड डोनेशन का काम एम. वाई .हॉस्पिटल के डॉक्टरों की टीम ने संपन्न किया ।अंत में सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र दिए गए ! कार्यक्रम का संचालन ब्रह्माकुमारी दुर्गा बहन ने किया
