प्रयास न्यूज , खंडवा ।कलेक्टर  ऋषभ गुप्ता ने मंगलवार को खंडवा जिले की दो प्रतिभाशाली बेटियों को शॉल व श्रीफल भेंट कर तथा माला पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक  मनोज राय भी मौजूद थे।

उल्लेखनीय कि ग्राम सिंगाजी निवासी दीपिका ने गत दिनों थाइलैंड के रोयांग में आयोजित कायकिंग कैनोइंग इंटरनेशनल चैंपियनशिप में कांस्य पदक प्राप्त किया। दीपिका की बड़ी बहन कावेरी भी कैनोइंग की अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिभाशाली खिलाड़ी है, और इंडियन नेवी में पदस्थ होकर देश की सेवा कर रही है। इस अवसर पर बालिकाओं के पिता श्री रणछोड़ केवट भी मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.