टेलीग्राम एप्लिकेशन पर ठगोरो की नजर , हजारों का लालच देकर ठग रहे लाखो रुपए
राज्य सायबर पुलिस मुख्यालय ने जारी की एडवाइजरी

आदित्य उपाध्याय , इंदौर । पहले आपको लिंक भेजेंगे , फिर आपके खाते में पैसे आएंगे और जब आपका लालच बढ़ जाएगा तभी वाह लिंक , वेबसाइट , ग्रुप सब अचानक ब्लॉक हो जायेगे और आप जब तक कुछ समझ पाएंगे तब तक हजारों लाखों रूपये आप एक अजनबी को भेज चुके होगे । जी हां , आज कल इस तरह का ऑनलाइन फ्रॉड तेजी से बढ़ रहा है और अब टेलीग्राम एप्लिकेशन भी सायबर ठगो का निशाना बन गया है । जिसमे अलग अलग तरह के प्रलोभन देकर ऑनलाइन धोखाधड़ी की जा रही है । जिसको गंभीरता से लेते हुए राज्य सायबर पुलिस मुख्यालय द्वारा एक एडवाइजरी जारी की है ।जिसमे इस तरह से की जाने वाली धोखाधड़ी से बचाव की जानकारी दी गई है ।

इंदौर सायबर सेल एसपी जितेंद्र सिंह ने बताया की इंदौर में भी आधा दर्जन टेलीग्राम को लेकर शिकायते मिली है । सिंह ने प्रयास न्यूज से खास चर्चा करते हुए कहा की पिछले कुछ दिनों से लिंक के माध्यम से अतिरिक्त रुपया कमाने का झांसा दिया जा रहा है । वही , कृप्टो करंसी से जुड़कर लाखो कमाने की भी बात कही गई है ।
सिंह ने अपील की है की किसी भी व्यक्ति को अपना बैंक डिटेल , ओटीपी,ना दे साथ ही किसी भी अनजान लिंक को क्लिक ना करे । सिंह ने कहा की आम जनता की जागरूकता को लेकर , उन्हे सायबर अपराध से बचाने को लेकर सायबर सेल लगातार सक्रिय है ।
